01Apr

गुजरात: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

बनासकांडा: गुजरात के बनासकांठा में भीषण हादसा हुआ है। जहां पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से ब्लास्ट हो गया इसके बाद पूरे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 से अधिक लोगों की मरने की खबर मिली है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जिस समय ये हादसा हुआ, फैक्ट्री के अंदर 30 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे का वीडियो सामने आया जो काफी खौफनाक है। आग की ऊंची-ऊंची लपटे आसमान में साफ नजर आ रही है।

पटाखा फैक्ट्री में धमाके बाद भीषण आग गई। आग ने काफी तेजी से पूरे फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया। वीडियो में लंबी-लंबी आग की लपटों को फैक्ट्री के अंदर से निकलता हुए देखा जा सकता है। 10 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी मिली है मगर मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। बड़ी संख्या में मजदूर आग की चपेटे में आने से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर बिग्रेड, रेस्क्यू टीम मौजूद है।
फैक्ट्री के अंदर लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *