भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी से लव-जिहाद का मामला सामने आया जहां निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग की गई। आरोप है कि छात्राओं को दोस्ती के जाल में फंसाया गया और उनके वीडियो बनाए गए। फिर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जिसमे 2 आरोपी गिरफ़्तार किये जा चुके है|
युवको ने छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर उनके साथ रेप किया गया। इसके बाद उनके वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
आरोपियों ने लड़कियों के निजी वीडियो रिकॉर्ड किए। फिर उन्होंने लड़कियों को मजबूर किया कि वे अपनी सहेलियों और क्लासमेट्स को अपने गिरोह के सदस्यों से मिलवाएं। उन्होंने धमकी दी कि अगर वे ऐसा नहीं करेंगी तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देंगे। इस तरह उन्होंने लड़कियों को फंसाने और उनका बलात्कार करने के लिए एक चेन बना ली थी, मुस्लिम लड़कों ने हिंदू बनकर लड़कियों से दोस्ती किया करते थे |