बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय के एक गांव में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस समारोह के दौरान बिहार सरकार के खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधानसभा के विधायक सुरेंद्र कुमार मेहता ने 32 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में कंबल वितरण कर सबको चौंका दिया। क्षेत्र के 600 लोगों के बीच खेल मंत्री ने कंबल का वितरण किया।
जिसके बाद कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई, कुछ लोगों का कहना है गर्मी में मंत्री जी कंबल बांट रहे हैं ठंड में कहां थे। इस संबंध में जब मंत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कंबल नहीं पतला चादर है, इसको नीचे बिछा कर सो सकते है, आगे उन्होंने कहा की साड़ी, कंबल चादर कुछ भी बाटो जनता लेने के लिए उत्सुक रहती है, चांदी के चम्मच में खाने वाले आदमी को क्या पता गरीबी क्या होती है।