16Nov

International Tolerance Day: मध्य प्रदेश की सफल इन्वेस्टमेंट नीति की सराहना, सीएम मोहन यादव भी शामिल

International Tolerance Day: राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वभर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की। आयोजकों ने बताया कि मध्य प्रदेश को इस कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उनकी इन्वेस्टमेंट नीति ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। डॉ. यादव की इन्वेस्टमेंट नीति को देश भर में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में शैक्षिक संस्थानों और आम जनता के लिए कई गतिविधियाँ शामिल की गई थीं। गौरतलब है कि सहिष्णुता का अभ्यास करने का आह्वान संयुक्त राष्ट्र ने 70 साल पहले किया था।

वर्तमान समय में, जब दुनिया अशांति और बदलावों से जूझ रही है, तब यह आह्वान हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक बन गया है। समाज आज पहले से कहीं अधिक विविधतापूर्ण हो चुका है, लेकिन साथ ही कई जगहों पर असहिष्णुता भी बढ़ रही है। हिंसक उग्रवाद, मानवाधिकार उल्लंघन और सांस्कृतिक सफ़ाई के बढ़ते मामलों के कारण सांप्रदायिक तनाव कई संघर्षों के केंद्र में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *