Dhar News: धार पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश और उसके एक साथी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। यह कार्रवाई धार पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच ने अंजाम दी। दरअसल, बदमाश अन्ना उर्फ आनंद बडतिया और उसका साथी राहुल लबरावदा ने इसी महीने की 24 तारीख को भाजपा नेता श्याम नायक के भाई राम नायक पर उस समय हमला कर दिया था, जब वे घोड़ा चौपाटी के पास सब्जी खरीद रहे थे।
दोनों हमलावरों बाइक पर आए और धारदार हथियार और गोली से उन पर हमला कर दिया था। इस घटना में 45 वर्षीय राम नायक को पैर गोली लगी और हाथ में चोट। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया था।

एनकाउंटर के बाद धार पुलिस टीम। चित्र: सोशल मीडिया

पुलिस के मुताबिक, बाइक से भाग रहे आरोपी अन्ना और उसके साथी ने धार पुलिस की टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों आरोपियों पर शहर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज था।
अन्ना निकला लिस्टेड बदमाश
हमले के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों की कुंडल निकाली गई। जिसमें आरोपी अन्ना कोतवाली थाने का लिस्टेड गुंडा निकला। वह हत्या के मामले में जेल से सजा काट कर बाहर आया था। पुलिस ने बदमाश अन्ना के खिलाफ तुरंत एसआईटी गठित करके 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अन्ना अपने साथी राहुल के छोटा नागदा की ओर धार जा रहे हैं।
सूचना पाते ही धार पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस के जाल को देखकर अन्ना ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली पुलिस की गाड़ी के बोनट पर जा लगी। इसके बाद पुलिस कप्तान ने अन्ना और उसके साथी पर गोली चलाने का आदेश दिया।
इस घटना में बदमाश अन्ना के पैर में दो गोली और उसके साथी राहुल के पैर में एक गोली लगी। पुलिस की गोली लगते ही दोनों बदमाश वहीं गिर गए। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बता दें कि बदमाश अन्ना पर हत्या का प्रयास, हत्या डकैती, लूट समेत 7 अपराध दर्ज है।
यह भी पढ़ें:
Maharashtra CM: न शिंदे, न फडणवीस, ये युवा नेता बनेगा मुख्यमंत्री! जानिए कौन हैं?
हाइलाइट्स
- धार में बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर।
- पहले पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग।
- जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैरों में मारी गोली।
- दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।