17Dec

Shree Mahakaleshwar: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सपत्नीक महाकाल दर्शन किए, राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

Shree Mahakaleshwar: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए नंदी हॉल में रुद्रपाठ किया। साथ सोरेन ने बाबा महाकाल से अपनी चौथी मुख्यमंत्री पारी की सफलता की कामना की।

यह भी पढ़ें:

Kerala Lottery: केरल लॉटरी टिकट की देशभर के लोगों में दिलचस्पी, क्या ऑनलाइन खरीद सकते हैं? जानिए

पूजा के बाद मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को मंदिर के अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रसाद प्रदान किया गया। बता दें कि हेमंत सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस समय अपनी चौथी पारी की कामयाबी की कामना के लिए धार्मिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने देवघर स्थित बाबा बैजनाथ के दरबार में भी पूजा अर्चना की थी।

महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन पूरी विधि-विधान से किया गया। जिसमें पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित राजेश शर्मा और पंडित आकाश शर्मा शामिल थे। गौरतलब है कि झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होने के बाद हुआ था।

इस राज्य के राजनीतिक इतिहास में कई परिवर्तन आए। लेकिन हेमंत सोरेन ऐसे नेता हैं जिन्होंने अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनकी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की सफलता को राज्य की राजनीतिक स्थिरता के रूप में देखा जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=8pOyOxvgkBo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *