13Dec

Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन की इन धाराओं में हुई गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

Allu Arjun Arrested : ‘पुष्पा’ फैंस के लिए बुरी ख़बर आ रही हैं। अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेलुगू फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक सिनेमा में पुष्पा 2 के प्रीमियर के लिए गए थे। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं इस भगदड़ में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

दरअसल, इस भगदड़ के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर मैनेजमेंट पर मामला दर्ज किया था। इस मामले पुलिस अफसरों का कहना हैं कि पुलिस से फिल्म के प्रीमियर के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई थीं। पुष्पा-2 की टीम बिना परमिशन के ही संध्या सिनेमा पहुंच गई थीं। जहां पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उनके फैंस में भगदड़ मच गई थीं।

चिक्कड़पल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने अरेस्ट कर लिया है। बता दें इसी पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन और टॉकीज प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अक्षांश यादव ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बताया था कि चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मृतक के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर बीएनएस सेक्शन 105 यानी गैर इरादतन हत्या और 118 (1) आर/डब्ल्यू 3(5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है और सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

https://www.youtube.com/watch?v=atEznX2U0Okhttps://www.youtube.com/watch?v=96O38O0J_xc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *