MUMBAI: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट हाल ही में मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक अनोखे अंदाज में नजर आईं। ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए आलिया ने अपनी लग्जरी कार छोड़कर ऑटो से सफर किया।

ट्रैफिक से बचने के लिए लिया जेटी और ऑटो का सहारा

आलिया को वर्सोवा जेटी पर देखा गया, जहां से उन्होंने नाव से सफर कर आगे के लिए ऑटो पकड़ा। इस दौरान आलिया कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने स्ट्राइप्ड ओवरसाइज शर्ट और पैंट पहना हुआ था। बताया जा रहा है कि यह कदम उन्होंने समय बचाने के लिए उठाया।

मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए कई सेलेब्रिटी वर्सोवा जेटी का इस्तेमाल करते हैं। जेटी राइड से वे शूटिंग स्थलों तक पहुंचने का समय लगभग 90 मिनट तक कम कर लेते हैं। आलिया के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी भी इस रूट का इस्तेमाल कर चुके हैं।

फोटो बनी सोशल मीडिया का आकर्षण

आलिया भट्ट की यह सादगी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस हरकत को खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में आलिया ने एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह अपने घर पर क्रिसमस ट्री सजाती नजर आईं। उन्होंने ट्री को पति रणबीर कपूर, बेटी राहा और परिवार के नाम के स्टिकर्स से सजाया।

आखिरी फिल्म ‘जिगरा’ में दिखीं थीं आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म *‘जिगरा’* थी। वसन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना मुख्य भूमिका में थे। शोभिता धुलिपाला और मनोज पाहवा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी।

 

 

INDORE NEWS:  इंदौर में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। सोमवार सुबह से तेज ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को कंपकंपा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का यह असर आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।

रविवार को रात का तापमान गिरकर 11.4 डिग्री

रविवार को दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। रात में ठंड बढ़ने से तापमान लुढ़ककर 11.4 डिग्री पर आ गया। पिछले एक हफ्ते से रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 10 दिसंबर से बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और तेज हो सकती है।

सोमवार को दिन का पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चित्र: सोशल मीडिया

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से ठंड बढ़ेगी

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बर्फीली हवाओं का असर दिखने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिजित चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदेश के कुछ पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। इंदौर में हालांकि बूंदाबांदी नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना रहा।

कड़ाके की ठंड 20 दिसंबर के बाद

उत्तर-पश्चिम दिशा में तेज गति से बह रही *जेट स्ट्रीम्स* और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। बर्फ पिघलने के बाद बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश पहुंचेंगी। इसका सबसे ज्यादा असर *20 दिसंबर के बाद* देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 20 से 22 दिन तक कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है। यह ठंड का दौर जनवरी तक जारी रहेगा, जिसमें कड़ाके की सर्दी और शीतलहरें लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: आज जान लीजिए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कितना कमाते हैं, एक कथा का करते हैं इतना चार्ज

सावधानियां जरूरी

मौसम विशेषज्ञों ने ठंड बढ़ने के साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़ों का विशेष ध्यान रखें। ठंडी हवाओं से बचने के लिए घरों में गर्माहट बनाए रखने के उपाय करें।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से पंगा लेने वाले ‘SP भंवरसिंह शेखावत’ कौन हैं? जानिए

Love Jihad: दमोह (Damoh News) से एक और लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग लड़की को इसका शिकार बनाया गया है। यह मामला इलाके में सनसनी का कारण बन गया है और हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, एक महीने पहले दमोह के देहात थाना क्षेत्र से एक स्कूल छात्रा गायब हो गई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच, पीड़ित परिवार को दमोह के मारुताल इलाके में एक लड़के शहबाज के बारे में जानकारी मिली।

पीड़ित नाबालिग को थाने ले जाती पुलिस। चित्र: एसीएन भारत

इसके बाद परिजनों ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया। लड़की के दमोह लौटने के बाद जो जानकारी सामने आई और उसने सभी को हैरान कर दिया। पीड़ित परिवार और हिंदू नेताओं के मुताबिक, शहबाज नामक युवक ने नाबालिग को स्कूल से उठाकर दिल्ली ले गया था और उसे वहां एक महीने तक रखा। लड़की ने बताया कि शहबाज के साथ उसके अपहरण में दो अन्य लोग भी शामिल थे, जो हिंदू समुदाय से थे।

लड़की ने यह भी खुलासा किया कि शहबाज ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर अपहरण कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और नाबालिग से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि एक महीने में उसे किस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले के उजागर होने के बाद हिंदू संगठन पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं, और पवन रजक का कहना हैं कि यदि वे सक्रिय नहीं होते तो पुलिस शायद इस मामले को हल्के में ले लेती।

इधर, सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि कुछ समय पहले दमोह थाने में एक लड़की के मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब वो लड़की दिल्ली से बरामद हुई है। उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: आज जान लीजिए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कितना कमाते हैं, एक कथा का करते हैं इतना चार्ज

Accident: मथुरा जा रहे तीर्थयात्रियों की मिनी बस व्यारमा नदी में गिरी; हादसे में 17 लोग घायल

मिनी बस व्यारमा नदी पुल से नीचे गिर गई। चित्र: एसीएन भारत

Accident: दमोह से बड़ी खबर सामने आई है जिसमें एक मिनी बस नदी के पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए हैं। दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर यह दुर्घटना हुई है। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब ढाई बजे जबलपुर की तरफ से आ रही एक मिनी बस नोहटा पुल के नीचे गिर गई। बस में सवार लोग जबलपुर से मथुरा तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी सीताराम रैकवार के मुताबिक, व्यारमा नदी के इस पुल के आसपास रहने वाले लोगों ने रात के सन्नाटे में जोरदार आवाज सुनी और मदद के लिए बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इलाके के एसडीएम सौरभ गंधर्व और एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने रात में ही मोर्चा संभाला और पीड़ितों की मदद की। उनके मुताबिक, हादसे की जांच की जा रही है और प्रशासन घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए मुस्तैद है।

प्राचीन हरसिद्धि मंदिर से दान बैठी लेकर फरार हुए चोर; 75 वर्षीय महिला ने पीछा भी किया

ग्रामीण घटना की जानकारी देते हुए। चित्र: एसीएन भारत

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के बांसा गांव स्थित प्राचीन हरसिद्धि मंदिर में देर रात चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा गया। इस चोरी के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने साहसिक कदम उठाया और चोरों का पीछा किया। हालांकि, चोर मंदिर की दान पेटी लेकर फरार हो गए।

दरअसल, बीती रात करीब 2 बजे के आसपास हरसिद्धि मंदिर के पास रहने वाली 75 वर्षीय राधारानी ने कुछ अजीब आवाजें सुनीं। महिला घर से बाहर निकली और देखा कि कुछ लोग मंदिर के पास थे लेकिन वह चोरों का पीछा करने में सफल नहीं हो पाई। महिला ने तुरंत मंदिर के पुजारी को उठाया और जब पुजारी ने मंदिर का निरीक्षण किया तो पाया कि मंदिर की दान पेटी गायब थी।

चोर दान पेटी को कुछ दूर फेंक गए। चित्र: एसीएन भारत

पुजारी प्रेम प्रकाश चौबे के मुताबिक, दान पेटी पिछले तीन सालों से नहीं खोली गई थी और उसमें लगभग 50 हजार रुपये होने की संभावना है। पुलिस ने फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी रघु केशरी के अनुसार, चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्दी ही चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से पंगा लेने वाले ‘SP भंवरसिंह शेखावत’ कौन हैं? जानिए

यह भी देखें: ज्योतिष परिवार को विलायती वेज की जगह रोज चिकन परोस दिया, हो गया हंगामा | ACN Bharat

https://www.youtube.com/watch?v=8d9fmL_cqVo

Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दिल्ली से शादी में शामिल होने आए मेहमानों की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। यह भीषण दुर्घटना रविवार रात उज्जैन के कायथा मोड़ पर हुई।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन के पांडेय परिवार की शादी 16 दिसंबर को होने वाली थी। शादी में शामिल होने के लिए दामाद गाजियाबाद से आ रहे थे। उन्हें रिसीव करने के लिए मक्सी से रवि पांडे के बेटे मयंक, बेटी वंशिका और भांजा अटल एसयूवी से गए थे।

हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन लगभग 300 मीटर दूर जा गिरा और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे मयंक पांडेय की जान तो बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार को कटर से काटकर शवों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: आज जान लीजिए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कितना कमाते हैं, एक कथा का करते हैं इतना चार्ज

MP Congress: जीतू पटवारी के नेतृत्व में 16 तारीख को विधानसभा घेराव; कांग्रेस ने की तैयारी

कांग्रेस नेताओं ने की विधानसभा घेराव की तैयारी। चित्र: एसीएन भारत

MP Congress: कांग्रेस पार्टी 16 दिसंबर को भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मध्य प्रदेश विधानसभा घेराव करने जा रही है। उज्जैन में इस आंदोलन की तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और सहप्रभारी राजा चौक की मौजूदगी में बैठकें हो रही हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए रणनीति बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह आंदोलन चलाया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अल्पसंख्यकों, दलितों तथा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का मुद्दा उठाया जाएगा।

कांग्रेस के नेताओं का कहना हैं कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि वह कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रहे हैं। उज्जैन से करीब 2000 कार्यकर्ताओं के साथ इस आंदोलन में शामिल होने के लिए मुकेश भाटी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि इस घेराव के माध्यम से वह प्रदेश की जनता की आवाज को और बुलंद करेगी और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश को एकजुट करेगी।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से पंगा लेने वाले ‘SP भंवरसिंह शेखावत’ कौन हैं? जानिए

Bhopal News:मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को भृत्य ने बैंक मैनेजर के साथ साठ-गांठ कर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके लिए फर्जी कागजातों का उपयोग भी किया गया।

आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 10 करोड़ की धनराशि को जमीन खरीदने में इस्तेमाल किया। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय पशु संवर्धन योजना के तहत सब्सिडी का लाभ और जमीन पर करोड़ों रुपए का लोन लेकर गबन की राशि को चुकाने की योजना बनाई थी।

जिसको एसआईटी ने समय रहते ध्वस्त कर दिया। इस मामले में जांच कर रही एसआईटी ने प्रकरण के मास्टरमाइंड बीडी नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने राष्ट्रीयकृत बैंक और निजी बैंक के अलग-अलग अधिकारियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। डीसीपी रियाज इकबाल ने घटना को लेकर जानकारी दी।

Narmadapuram Regional Industry Conclave: नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्रियल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब मध्य भारत में रोजगार और समृद्धि की बयार चलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में मध्य प्रदेश में आईटी, टूरिज्‍म, खनन, ऊर्जा सहित सभी सेक्‍टर विस्तार होगा। इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर संभाग में उद्योग कॉन्क्लेव आयोजित करने का फायदा हो रहा है। लिहाजा, राज्य में अब बड़ा निवेश हो रहा है। नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में रविवार को 31 हजार 800 करोड़ रुपए प्रपोजल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के इन्वेस्टर्स ने करीब 500 करोड़ रुपये इन्वेस्ट की इच्छा व्यक्त की है।


कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने वाले विदेशी मेहमान। चित्र: सोशल मीडिया

सीएम यादव ने कहा कि भारत के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश भी कृषि पर निर्भर है। यही वजह है कि सूबे में कृषि पर निर्भर उद्योगों को स्थापित करने की जरुरत है। राज्य के मेहनती युवाओं की ताकत का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। इसलिए युवाओं को सभी सेक्टर्स में रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किए जा रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि आज उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क को केंद्र सरकार ने गोल्ड मैडल देकर सम्मनित किया है। विभिन्न संभागों में आयोजित कॉन्क्लेव का फायदा पूरे प्रदेश को हो रहा है।

Sanwariya Seth Dan: सेठों के सेठ सांवरिया सेठ मंदिर में दान का रिकॉर्ड का टूट गया है। मेवाड़ के इस मंदिर में महज दो माह में करीब 35 करोड़ रुपए का प्राप्त हुआ। इसके अलावा दो किलो सोना, 188 किलो चांदी और कई देशों की मुद्रा प्राप्त हुई है।

बता दें कि बीतें वर्ष सांवरिया सेठ मंदिर में तकरीबन 17 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार सांवरिया सेठ टेम्पल में भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है। गौरतलब हैं कि चित्तौड़गढ़ से 39 किलोमीटर दूर सांवरिया सेठ मंदिर में प्रत्येक महीने चतुर्दशी तिथि पर दान पात्र खुलते हैं लेकिन बार दिवाली पर दान पात्र नहीं खुल पाए थे। इस वजह इन दो महीनों में यह पात्र खुले हैं।

6 राउंड में हुई गिनती

भक्तों ने इस बार सेठों के सेठ कहे जाने वाले सांवरिया सेठ पर जमकर दान बरसाया है। नतीजतन, 6 राउंड (दिन) में नोटों की गिनती हो पाई है। पहले राउंड में तकरीबन 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपयों की गिनती की गई। दूसरे दिन यानी 1 दिसंबर की गिनती अमावस्या के कारण नहीं हो पाई। इसलिए 2 दिसंबर को दूसरे राउंड की गिनती की गई। इस दिन 3 करोड़ 60 लाख रुपयों की गिनती की गई। 3 दिसंबर को तीसरे राउंड की गिनती में करीब 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए की गिनती हुई। 4 दिसंबर को चौथे राउंड की गिनती में 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपए, 5 दिसंबर पांचवें राउंड में 3 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपयों की गिनती तथा छठे राउंड की गिनती में आज (6 दिसंबर) सिक्कों की गिनती हुई है। इस बार सेठों के सेठ के दरबार में भक्तों ने 13 लाख 93 हजार 81 हजार रुपए के सिक्के दान में दिए हैं।

मनी ऑर्डर से मिलें 9 करोड़ रूपये

बता दें कि इस बार सांवरिया सेठ के दरबार में सोना-चांदी भी खूब बरसा है। दान भंडार से 58 किलो 900 ग्राम चांदी और 2 किलो 290 ग्राम सोना दान में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा मनी आर्डर और ऑनलाइन से भी भक्तों ने दान देकर बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बार ऑनलाइन और मनी आर्डर से करीब 9 करोड़ 30 लाख 27 हजार 427 रुपए का दान प्राप्त हुआ है।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=2dN0yKmeiks

Khan Sir BPSC: सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित कोचिंग संचालकों में शामिल खान सर (Khan Sir) एक बार चर्चा में हैं। आज सुबह से ही वे सोशल मीडिया साइट एक्स पर “#खान_सर_को_रिहा_करो” हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में क्या यह सही खबर हैं कि खान सर को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, खान सर शुक्रवार को बिहार में बीपीएससी परीक्षार्थी नॉर्मलाइजेशन के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों के साथ दिखाई दिए थे। आज सुबह उनके गिरफ्तार होने की खबर आ रही हैं। इससे पहले खान सर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी होने पर छात्रों के साथ आवाज उठाने और विरोध प्रदर्शन करके सुर्ख़ियों में आ चुके हैं।

पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज खबर आई कि खान सर को बीपीएससी परीक्षार्थी नॉर्मलाइजेशन के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों के लिए आवाज उठाने की वजह से उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी खान सर के कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई है। लिहाजा छात्रों में काफी रोष देखा जा रहा है और वे खान सर को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

पटना पुलिस का दावा, खान सर खुद पुलिस स्टेशन आए

इधर, पटना पुलिस ने खान सर को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने वाले आरोप को नकार दिया है। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि खान सर को न हिरासत में लिया गया है और न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा का कहना हैं कि खान सर स्वयं ही पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि खान सर उन छात्रों के लिए पुलिस स्टेशन आए थे, जिन्हें पटना पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के ट्वीट को भी गलत ठहराया है। पटना पुलिस का कहना है कि खान सर की जब गिरफ़्तारी ही नहीं हुई तो उनकी रिहाई कैसे हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

Yes Bank Share Price: आखिर कब आएगा यस बैंक के शेयर का अच्छा टाइम? जानिए!

Pushpa 2 Box Office Collection : पुष्पा 2 ने पहले दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

MP News: खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Khajuraho International Film Festival: )
के दूसरे दिन की शाम में भाभीजी घर पर है के तिवारी जी उर्फ रोहिताश गौर ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री, निर्मला भूरिया को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इससे पहले समारोह में क्षेत्रीय लोक नृत्य का आयोजन भी हुआ। तिवारी जी ने अपनी अदाकारी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मंत्री निर्मला भूरिया ने महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Ujjain News: 11 वर्षों के बाद वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के चुनाव

Ujjain News: उज्जैन में वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के बीच 11 वर्षों के बाद पूरे भारतवर्ष में चुनाव कराए गए। यह चुनाव 4, 5 और 6 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में भारतीय रेलवे के सामान्य और रनिंग कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इन चुनावों को उज्जैन सहित पूरे भारतीय रेलवे नेटवर्क के विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न कराया गया।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष नरेंद्र सहगल ने जानकारी दी कि रतलाम मंडल डिवीजन में कुल 25 मतदान बूथ बनाए गए थे। जिनमें 13013 मतदाता थे। रतलाम मंडल में लगभग 90 फीसदी कर्मचारियों ने मतदान किया। मतदान की गणना 12 दिसंबर को रतलाम में की जाएगी। सहगल ने यह भी बताया कि ये चुनाव वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। चुनाव का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस पैनल को 35 फीसदी या अधिक वोट मिलेंगे, उन्हें रेलवे बोर्ड में हस्तक्षेप करने का अधिकार मिलेगा। इससे वे कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने के साथ रेलवे बोर्ड के निर्णयों में प्रभावी रूप से भाग ले सकेंगे।

Satna News: हड्डी फैक्ट्री के दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल किया

Satna News: सतना के सोहावल क्षेत्र में स्थित हड्डी फैक्ट्री से उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस फैक्ट्री के चारों ओर घनी आवादी बसने के कारण लोग विशेष रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं। पास में स्थित प्राचीन देवी मंदिर भी इस समस्या से प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि पहले भी फैक्ट्री को बंद करने की मांग की गई थी, लेकिन अस्थायी रूप से बंद करने के बाद फैक्ट्री के संचालक ने कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर पुनः संचालन शुरू कर दिया। अब स्थानीय लोग फिर से फैक्ट्री को बंद करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि फैक्ट्री से निकलने वाली तेज बदबू के कारण उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फैक्ट्री चारों ओर से रिहायशी इलाके से घिरी हुई है, जहां इस प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके अलावा फैक्ट्री से उठने वाली दुर्गंध के स्तर को अत्यधिक पाया गया, जो स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसके अलावा प्राचीन देवी मंदिर के पास फैक्ट्री का संचालन सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी अनुचित माना गया है। यह जानकारी स्थानीय निवासी मुकेश तिवारी, मंदिर पुजारी रामकिशोर गौतम और प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिक गणेश बैग ने दीं।

Chhatarpur News: होमगार्ड विभाग ने 78वां स्थापना दिवस मनाया

Chhatarpur News: छतरपुर में होमगार्ड विभाग का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला होमगार्ड कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूर्व कमांडेंट करन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने होमगार्ड के स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होमगार्ड की स्थापना 6 दिसंबर 1947 को की गई थी। इसका इतिहास अत्यधिक गौरवशाली रहा है। होमगार्ड का योगदान कानून व्यवस्था, आम चुनाव, आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हमेशा सराहनीय रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला होमगार्ड कमांडेंट भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि यह स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व कमांडेंट करन सिंह ने परेड की सलामी ली और तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद दो प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर 2024 में आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहसी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही होमगार्ड परिवार के होनहार बच्चों को दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

यह भी पढ़ें:

Yes Bank Share Price: आखिर कब आएगा यस बैंक के शेयर का अच्छा टाइम? जानिए!

Pushpa 2 Box Office Collection : पुष्पा 2 ने पहले दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

Tropic of Cancer: मध्य प्रदेश में अब तक 14 जिलों में से कर्क रेखा गुजरने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी हैं। अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ब्यूरो ने प्रदेश के और जिले का चुनाव किया है, जहां से कर्क रेखा के गुजरने की पुष्टि हो चुकी हैं।

जी हां, मध्य प्रदेश में अब कर्क रेखा वाले जिलों की संख्या बढ़ने वाली है, क्योंकि प्रदेश के एक और जिले में कर्क रेखा गुजरने की पुष्टि हो गई है। यहां नया जिला है दमोह। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ब्यूरो की टीम ने दमोह जिले से कर्क रेखा के गुजरने की पुष्टि की। अब जिले के दो स्थानों को कर्क रेखा स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

गौरतलब हैं कि यह लंबे समय से चर्चा में था कि कर्क रेखा दमोह जिले से होकर गुजरती है। इस जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने एएसआई को सर्वे के लिए पत्र लिखा था। एएसआई के सर्वे दल ने दमोह जिले के तेन्दूखेड़ा इलाके के पिंडरई और बगदरी गांव में सर्वे किया। इस दौरान टीम को इन दोनों जगहों से कर्क रेखा के गुजरने के स्पष्ट प्रमाण मिले।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ब्यूरो सर्वेयर जय प्रकाश पाटीदार और कलेक्टर सुधीर कोचर का कहना हैं कि अब इन दोनों स्थानों को कर्क रेखा के प्वॉइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। दमोह जिला प्रशासन और एएसआई मिलकर इन जगहों को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। इस कदम से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक दूर-दूर से इन जगहों पर आकर कर्क रेखा के महत्व को देख सकेंगे

इससे पहले इन 14 जिलों से गुजरती है कर्क रेखा

बता दें कि एएसआई ने दमोह में कर्क रेखा के गुजरने की पुष्टि की है। जिले के पिंडरई और बगदरी गांवों को कर्क रेखा स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। एएसआई और प्रशासन मिलकर इन स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। लिहाजा कर्क रेखा स्थल को देखने के लिए यहां पर्यटकों की भारी भीड़ होने की आशंका हैं। बता दें कि इससे पहले प्रदेश के 14 जिलों से कर्क रेखा गुजरकर जाती हैं, इनमें उज्जैन, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, कटनी, जबलपुर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, उमरिया और शहडोल जैसे जिलों के नाम शामिल हैं। अब इस फेहरिस्त में दमोह का नाम भी जुड़ गया हैं।