Today In History: किसी भी राष्ट्र की उन्नति में उसके अतीत के इतिहास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहते हैं न कि किसी भी देश के लिए उसका अपना इतिहास उसे वर्तमान को समझने और भविष्य के सुगम रास्ते को तैयार करता है। इतिहास ही वो कड़ी है जो अतीत से वर्तमान और भविष्य को जोड़ता है। तो आइए जानते हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं-

1748 – दक्षिणी हॉलैंड को लेकर ऑस्ट्रिया और फ्रांस के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।

1904 – मुंबई से दिल्ली के बीच भारत की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन।

1925 -यूरेशियाई देश तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर का समावेशन। भारत में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

1977 – पूर्वी कजाख क्षेत्र में सोवियत संघ ने एटम बम का परीक्षण किया।

1997 – सीनियर पॉलिटिशियन बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक उड़ीसा के प्रमुख राजनीतिक दल बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।

2002 – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में दोबारा संघर्ष की शुरूआत। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने दी।

2003 – मध्य पूर्वी देश ईरान में 6.6 की तीव्रता का भूकंप। इससे देश के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही मच गई।

2004 – सुमात्रा द्वीप के पश्चिम में हिंद महासागर के निचले हिस्से में 9.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिससे विनाशकारी सुनामी शुरू हो गई। इसके कारण भारत समेत श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों दो लाख तीस हजार लोगों की मौत गई।

2006 – स्पिन के जादूगर शेन वार्न ने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

2007 – आज ही के दिन इराकी कुर्द ठिकानों पर तुर्क विमानों ने हमला कर दिया।

2012 – चीन में दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को आज ही के दिन खोला गया था। यह रेलमार्ग चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाया गया।

आज का इतिहास | इतिहास | History | Today In History | This Day in History | History in Hindi

https://www.youtube.com/watch?v=L38twoqZIfQ&t=78s