16Dec

Damoh News: पुलिस ने 5 गौ मांस तस्करों को पकड़ा, रात्रि गश्त में मिली सफलता

Damoh News: दमोह पुलिस को रात्रि गश्त में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, दमोह में देर रात पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान पांच गौ मांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बाद एसपी ने विशेष अभियान चलाते हुए रात के समय अधिकारियों को सड़कों पर रहने के आदेश जारी किए हैं।
एसपी के आदेश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शहर के गाड़ीखाना इलाके मे एक मारुति ओमनी कार को रोका और गाड़ी को चेक किया तो इस कार में जूते चप्पलों के साथ मांस के पैकेट्स रखे हुए थे।


रात्रि गश्त के दौरान दमोह पुलिस। चित्र: एसीएन भारत

जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो ये मांस गौ मांस था। पुलिस ने मांस और कार को जब्त करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग और तीन बालिग हैं। पुलिस के मुताबिक ये गौ मांस आरोपी जबलपुर से लेकर आये है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। यह जानकारी थाना प्रभारी आंनद राज ने दीं।

कार दुर्घटना में तीन लोग घायल, पुरैना मोड़ पर हुआ हादसा


हादसे में गर्भवती महिला को भी चोटें आई हैं। चित्र: सोशल मीडिया

दमोह में देर रात एक सडक हादसा सामने आया है। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के हटा ब्लॉक के रुसल्ली गाँव से एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने उसके परिजन हटा सिविल अस्पताल कार से आ रहे थे। इसी बीच अचानक पुरैना मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में महिला के अलावा उसका पति सास और देवर सवार थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गर्भवती महिला को भी चोटें आई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी देखें: 

Kishan Bhagat के इस शानदार भजन को सुनिए, महाकाल मंदिर में शूटिंग शुरू | ACN Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *