01Dec

Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से पंगा लेने वाले ‘SP भंवरसिंह शेखावत’ कौन हैं? जानिए

Pushpa 2: पुष्पा और पुष्पा-2 में पुष्पा (अल्लू अर्जुन) से पंगा लेने वाले SP भंवरसिंह शेखावत (फहाद फाजिल) एक बार फिर चर्चा में हैं। पुष्पा-2 में एक बार फिर SP भंवरसिंह शेखावत की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फहाद फाजिल साउथ सिनेमा के एक मंझे हुए कलाकार हैं। पुष्पा सीरीज ने उन्हें न सिर्फ अलग पहचान दी, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी उनके नाम का डंका बजने लगा हैं।

अब वे महज मलयालम दर्शकों के चहेते नहीं रहे, बल्कि हिंदी दर्शकों ने भी उन्हें सर आंखों पर बैठा लिया हैं। मलयालम सिनेमा में फहाद फाज़िल की पहचान एक प्रभावशाली और बहुमुखी अभिनेता के तौर पर हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा ने एक अलग ही पहचान दी हैं। हालांकि, इससे पहले भी फहाद ने शानदार फ़िल्में दी हैं, लेकिन पुष्पा सीरीज से उन्हें एक अलग स्टारडम मिला हैं। इस सीरीज से वे हिंदी दर्शकों में भी पैठ जमाने में सफल हुए हैं। वे अपनी हर फिल्म में अपने किरदार से दर्शकों को चौंका देते हैं।

कौन हैं फहाद फाजिल? (Who is Fahad Fazil?)

फहाद फाजिल एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। चित्र: सोशल मीडिया

अलाप्पुझा में 8 अगस्त 1982 को जन्में फहाद फाजिल एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता फाज़िल मलयालम फिल्मों के जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रहे हैं। उनकी मां राहिला फाजिल हॉउसवाइफ हैं। फहाद फाजिल ने अपने पिता से प्रेरित होकर अपने नाम के पीछे फाजिल लगा लिया।

न्यूयॉर्क में सीखा अभिनय

वे न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी चले गए। चित्र: सोशल मीडिया

उनकी प्राथमिक शिक्षा अलाप्पुझा में हुई। इसके बाद उन्होंने कर्नाटका के सेंट्रल लॉ कॉलेज से स्नातक किया। फिल्म निर्माण और अभिनय की शिक्षा के लिए वे न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी चले गए। कहा जाता हैं कि यहीं फाजिल का झुकाव अभिनय की तरफ बढ़ा जिसने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई।

‘नरवी’ ने बना दिया स्टार

फिल्म ‘नरवी’ ने उन्हें एक अलग पहचान दी। चित्र: सोशल मीडिया

फहाद फाजिल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 2002 में फिल्म ‘ईज़्जत’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। इसके बाद उन्होंने 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘विवाह’ से अपनी पहचान बनाई। हालांकि, 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘नरवी’ ने उन्हें एक अलग पहचान दी और इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। ‘नरवी’ के रिलीज के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी फिल्मों में गहरे और इंटेंस किरदार निभाने के लिए मशहूर फहाद की खासियत उनकी विविधता है। उन्होंने सस्पेंस, ड्रामा, रोमांस और थ्रिलर हर तरह की फिल्म में खुद को साबित किया हैं।

नज़रिया नज़ीम से शादी


फहाद फाजिल ने नज़रिया नज़ीम (Nazriya Nazim) से विवाह कर लिया। चित्र: सोशल मीडिया

फहाद फाजिल ने नज़रिया नज़ीम (Nazriya Nazim) से विवाह कर लिया। वे मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री हैं। अपनी निजी ज़िंदगी में फहाद बेहद शांत स्वभाव के हैं। उनकी हिट फिल्मों में चालो, कुम्बलंगी नाइट्स, तुम्बाड, राजी, पुष्पा 1 और 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली पुष्पा 2 हैं।

यह भी पढ़ें:

Drama Pakistani: हिंसक वेब सीरीज से बोर हो गए, रोमांस, इमोशन से भरपूर ये 5 पाकिस्तानी नाटक देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *