12Nov

Raisen News: रायसेन में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्री घायल, दो गंभीर

Raisen News: रायसेन जिले के देवरी से लगभग 12 किलोमीटर दूर जमुनिया और करैया गांव के बीच एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस नरसिंहपुर के करेली से रायसेन जिले के बरेली जा रही थी। जो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 18 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गई। 6 गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रायसेन और नरसिंहपुर रेफर किया गया है। बस में 60 से अधिक सवारी मौजूद थे। नगर परिषद् अध्यक्ष रवींद्र रघुवंशी ने बताया कि बस रोज की तरह आज भी लेट होने के बाद टाइम मिलाने के चक्कर में तेजी से दौड़ रही थी। जो अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस में खचाखच सवारी भरी हुए थी। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 60 सवारी से ज्यादा यात्री सवार थे। बस देवरी के पास आकर पलट गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। गंभीर घायलों को देवरी तहसीलदार दिनेश बरगले एवं पुलिस प्रशासन की मदद से देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं, 6 लोगों को गंभीर चोट आने के कारण उनको रायसेन रेफर किया गया है।

ड्यूटी डॉक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि एक बच्ची की हालत गंभीर है। बाकी अन्य मरीजों को मामूली चोटें लगी है। वहीं, यात्रियों ने बताया कि लेट करके चलाने में बस को सवारियां ज्यादा मिलती है। इस कारण यह बजरंग कंपनी की बस भी लेट होकर अगला टाइम मिलाने के चक्कर में तेज रफ्तार से जा रहा थी। नतीजतन, नियंत्रण खोकर बस फोर लाइन रोड छोड़कर खेतों में जा गिरी। इधर, बस ड्राइवर गजराज मौके से फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *