19Dec

Saharanpur News: सुहागरात में दुल्‍हन ने बीयर, गांजा और मटन की डिमांड की, सदमें में दूल्‍हे ने साथ रहने से मना किया

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले में एक अनोखी दुल्हन का मामला सुर्ख़ियों में है। यहां एक दुल्हन ने सुहागरात के दिन दूल्हे से बीयर गांजे की डिमांड कर डाली। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों समझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक सुलह नहीं हो पाया है।

यह अजीबोगरीब घटना पुराने शहर की एक कॉलोनी से जुड़ा है,जहाँ दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही दूल्हे से बीयर गांजा और मांस की डिमांड कर दी। दुल्हन की डिमांड पर दूल्हा हक्का-बक्का रह गया। उसने यह पूरा माजरा परिवार के दूसरे सदस्यों को बताया। इसके दूल्हा और उसके परिजन पुलिस थाने पहुँच गए। घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की भरसक कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक मामला शांत नहीं हो पाया है।

लड़की नहीं थर्ड जेंडर

वहीं, इस मामले में दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर आरोप लगाया कि वह लड़की नहीं बल्कि थर्ड जेंडर है। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों ने अपनी तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी है। फ़िलहाल, दोनों पक्षों ने अपने रिश्तेदारों की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: Dhar News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में पिता ने डेढ़ साल के बेटे की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *