Friday, April 18, 2025

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी घुसपैठ, मुस्लिम से हिंदू बन कर दिया हमला

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी भारत में अलग-अलग जगहों पर हिंदू बनकर रह रहा था और उसके पास से कोई दस्तावेज भी नहीं निकला। आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरिफुल इस्लाम शहजाद है और वह भारत में बिजॉय दास और विजय दास बनकर रह रहा था।

Saif Ali Khan: मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाला शख्स भारत का नहीं, बल्कि बांग्लादेश का निकला। वह भारत में हिंदू बनकर रह रहा था।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी भारत में अलग-अलग जगहों पर हिंदू बनकर रह रहा था और उसके पास से कोई दस्तावेज भी नहीं निकला। आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरिफुल इस्लाम शहजाद है और वह भारत में बिजॉय दास और विजय दास बनकर रह रहा था। साथ ही उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे यह साबित हो सकें कि वह भारत का नागरिक है। मुंबई पुलिस ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे अधिक पूछताछ का पुलिस को समय नहीं मिला है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसकी कस्टडी मांगेगी।

साथ ही पुलिस ने दावा कि वह 6 महीने पहले ही मुंबई और एक हाउस कीपिंग एजेंसी में काम करता था। वहीं ठाणे के बार में भी काम कर चुका है। डीसीपी दीक्षित गेदम का दावा हैं कि वह हमले की दिन सैफ के घर पहली बार घुसा था।

Latest news
- Advertisement -

आपका वोट

क्या कोटा में छात्रों के सुसाइड के लिए कोचिंग संस्थानों को जिम्मेदार माना जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...