Raisen News Today: सांची और मंडीदीप को दूसरे जिलों में मिलाने की कवायद के बाद रायसेन जिले के नागरिक सड़कों को उतर आए। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के जिलों का परिसीमन और नई तहसीलों के गठन की प्रक्रिया के तहत रायसेन जिले को विभाजित करने की योजना को लेकर विरोध की आवाज़ उठने लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश सरकार सांची को विदिशा और मंडीदीप को भोपाल में मिलाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। जैसे ही नागरिकों को मोहन यादव सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी मिली तो लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। इसके लिए रायसेन जिले के नागरिकों ने जिला बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया।

समिति के पदाधिकारियों ने जिले के विभाजन के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान रायसेन जिला मुख्यालय पर महामाया चौक गांधी प्रतिमा से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य जिले के विभाजन के प्रस्ताव के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना था। रैली स्थानीय महामाया चौक से शुरू होकर भारत माता चौराहे स्थित जिला बचाओ संघर्ष समिति कार्यालय तक पहुंची।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन, समिति सदस्य हरीश मिश्रा और संघर्ष शर्मा ने बताया कि सांची और मंडीदीप, दोनों ही स्थान रायसेन जिले की पहचान हैं और उन्हें रायसेन जिले से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो वे जिले की पहचान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार हैं।

सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार अपने इस फैसले को वापस नहीं लेती हैं तो भविष्य में उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों का हुजूम था।

यह भी पढ़ें:

Damoh News:रिंग सेरेमनी से 50 लाख की ज्वेलरी लेकर भाग रहे चोरों की कार पलटी, एक की मौत

Raisen News: रायसेन जिले के देवरी से लगभग 12 किलोमीटर दूर जमुनिया और करैया गांव के बीच एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस नरसिंहपुर के करेली से रायसेन जिले के बरेली जा रही थी। जो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 18 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गई। 6 गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रायसेन और नरसिंहपुर रेफर किया गया है। बस में 60 से अधिक सवारी मौजूद थे। नगर परिषद् अध्यक्ष रवींद्र रघुवंशी ने बताया कि बस रोज की तरह आज भी लेट होने के बाद टाइम मिलाने के चक्कर में तेजी से दौड़ रही थी। जो अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस में खचाखच सवारी भरी हुए थी। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 60 सवारी से ज्यादा यात्री सवार थे। बस देवरी के पास आकर पलट गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। गंभीर घायलों को देवरी तहसीलदार दिनेश बरगले एवं पुलिस प्रशासन की मदद से देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं, 6 लोगों को गंभीर चोट आने के कारण उनको रायसेन रेफर किया गया है।

ड्यूटी डॉक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि एक बच्ची की हालत गंभीर है। बाकी अन्य मरीजों को मामूली चोटें लगी है। वहीं, यात्रियों ने बताया कि लेट करके चलाने में बस को सवारियां ज्यादा मिलती है। इस कारण यह बजरंग कंपनी की बस भी लेट होकर अगला टाइम मिलाने के चक्कर में तेज रफ्तार से जा रहा थी। नतीजतन, नियंत्रण खोकर बस फोर लाइन रोड छोड़कर खेतों में जा गिरी। इधर, बस ड्राइवर गजराज मौके से फरार हो गया है।