Bhopal News: मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदरसों में राष्ट्रगान गाने को अनिवार्य बनाने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान गाना चाहिए और इसे अनिवार्य रूप से गाना ही पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि वह देश के बड़े मौलवियों से यह सवाल करना चाहते हैं कि क्या राष्ट्रगान गाना गलत है? उन्होंने कहा कि जमीन और वजीफा चाहिए, तो राष्ट्रगान गाना भी जरूरी है।

सुनिए क्या कहा-

 https://www.youtube.com/watch?v=PNXf_PtS7sI

ED: आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण ईडी की प्रताड़ना को बताया जा रहा है, जिससे ये मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे। पीड़ित परिवार की माने तो कई दिनों से ईडी (ED) वालों ने मानसिक तौर पर प्रेशर बनाया था, जिसके कारण उन्होंने जान दे दी। वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि ईडी से परेशान होकर मनोज ने पत्नी समेत आत्महत्या की। मनोज की मौत के लिए भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी जिम्मेदार हैं। यह एक सरकारी हत्या है।

सुसाइड नोट में लगाए ईडी पर आरोप। चित्र: सोशल मीडिया

बता दें कि 8 दिन पहले 5 दिसंबर को ED ने परमार के इंदौर और सीहोर स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा था। यहां से कई चल-अचल और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए थे। साथ ही साढ़े तीन लाख रुपए का बैंक बैलेंस भी फ्रीज किया था। मामला पंजाब नेशनल बैंक में 6 करोड़ रुपए के फ्रॉड का है।

इसमें परमार की गिरफ्तारी भी की गई थी। इसके बाद से वे परेशान थे। मनोज परमार ने न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। इसके बाद वे चर्चा में आ गए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद से ही वे भाजपा के निशाने पर थे। SDOP आकाश अमलकर के मुताबिक, मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है।

ED: राहुल को गुल्लक देने वाले बच्चों के माता-पिता ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाया ईडी पर प्रताड़ना का आरोप

 https://www.youtube.com/watch?v=5jSf9SThVWg&t=13s

Bhopal News:मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को भृत्य ने बैंक मैनेजर के साथ साठ-गांठ कर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके लिए फर्जी कागजातों का उपयोग भी किया गया।

आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 10 करोड़ की धनराशि को जमीन खरीदने में इस्तेमाल किया। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय पशु संवर्धन योजना के तहत सब्सिडी का लाभ और जमीन पर करोड़ों रुपए का लोन लेकर गबन की राशि को चुकाने की योजना बनाई थी।

जिसको एसआईटी ने समय रहते ध्वस्त कर दिया। इस मामले में जांच कर रही एसआईटी ने प्रकरण के मास्टरमाइंड बीडी नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने राष्ट्रीयकृत बैंक और निजी बैंक के अलग-अलग अधिकारियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। डीसीपी रियाज इकबाल ने घटना को लेकर जानकारी दी।

International Tolerance Day: राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वभर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की। आयोजकों ने बताया कि मध्य प्रदेश को इस कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उनकी इन्वेस्टमेंट नीति ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। डॉ. यादव की इन्वेस्टमेंट नीति को देश भर में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में शैक्षिक संस्थानों और आम जनता के लिए कई गतिविधियाँ शामिल की गई थीं। गौरतलब है कि सहिष्णुता का अभ्यास करने का आह्वान संयुक्त राष्ट्र ने 70 साल पहले किया था।

वर्तमान समय में, जब दुनिया अशांति और बदलावों से जूझ रही है, तब यह आह्वान हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक बन गया है। समाज आज पहले से कहीं अधिक विविधतापूर्ण हो चुका है, लेकिन साथ ही कई जगहों पर असहिष्णुता भी बढ़ रही है। हिंसक उग्रवाद, मानवाधिकार उल्लंघन और सांस्कृतिक सफ़ाई के बढ़ते मामलों के कारण सांप्रदायिक तनाव कई संघर्षों के केंद्र में हैं।

International Tolerance: भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वभर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

आयोजकों ने बताया कि मध्य प्रदेश को इस कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उनकी निवेश नीति ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। डॉ. यादव की निवेश नीति को देश भर में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता के लिए कई गतिविधियाँ शामिल की गई थी। गौरतलब है कि सहिष्णुता का अभ्यास करने का आह्वान संयुक्त राष्ट्र ने 70 साल पहले किया था। वर्तमान समय में जब दुनिया अशांति और बदलावों से जूझ रही है तब यह आह्वान हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक बन गया है।

समाज आज पहले से कहीं अधिक विविधतापूर्ण हो चुका है लेकिन साथ ही कई जगहों पर असहिष्णुता भी बढ़ रही है। हिंसक उग्रवाद, मानवाधिकार उल्लंघन और सांस्कृतिक सफ़ाई के बढ़ते मामलों के कारण सांप्रदायिक तनाव कई संघर्षों के केंद्र में हैं।

Article 370: बीते दिनों जम्मू कश्मीर की विधानसभा में धारा-370 वापस लागू करने को लेकर पेश किए प्रस्ताव पर हुए हंगामें के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने धारा-370 खत्म करने का संकल्प था। पीएम मोदी ने धारा -370 खत्म कर पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया।

जम्मू कश्मीर के विधानसभा में जो कांग्रेस के साथ चल रही सरकार सदन में और संवैधानिक तरीके से धारा-370 लागू करने का प्रस्ताव लाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार संविधान की बात करते हुए भाजपा को दलित विरोधी बताती है। जबकि 370 दलित विरोधी थी, जिसे खत्म करने का काम बीजेपी ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण की बात करती है। जम्मू कश्मीर में गुर्जर समाज को आरक्षण देने का काम बीजेपी किया है। क्या उसे कांग्रेस खत्म करना चाहती है? आज जम्मू के लाल चौक में तिरंगा बीजेपी की वजह से फहराया जाता है। कौन नहीं चाहता कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को नौकरी मिलें। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस चाहती है कि जम्मू कश्मीर के युवा पत्थरबाजी और दहशतगर्दी करें।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस धारा 370 वापस लागू करने के माध्यम से देश को तोड़ने का कुचक्र कर रही है। यह कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का राष्ट्र विद्रोही एजेंडा है। सीएम उमर अब्दुल्ला पाकिस्तान की फेवरेट घटनाओं और आतंकवाद पर एक शब्द नहीं बोलते हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान के आतंकी और देश विरोधी ताकत को इस प्रकार के प्रस्ताव लाकर स्थान देना चाहती है? आज जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से सकारात्मक वातावरण बड़ा है। आतंकवाद की घटनाओं में 70 फीसदी कमी आई है।