Damoh News: दमोह पुलिस को रात्रि गश्त में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, दमोह में देर रात पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान पांच गौ मांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बाद एसपी ने विशेष अभियान चलाते हुए रात के समय अधिकारियों को सड़कों पर रहने के आदेश जारी किए हैं।
एसपी के आदेश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शहर के गाड़ीखाना इलाके मे एक मारुति ओमनी कार को रोका और गाड़ी को चेक किया तो इस कार में जूते चप्पलों के साथ मांस के पैकेट्स रखे हुए थे।


रात्रि गश्त के दौरान दमोह पुलिस। चित्र: एसीएन भारत

जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो ये मांस गौ मांस था। पुलिस ने मांस और कार को जब्त करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग और तीन बालिग हैं। पुलिस के मुताबिक ये गौ मांस आरोपी जबलपुर से लेकर आये है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। यह जानकारी थाना प्रभारी आंनद राज ने दीं।

कार दुर्घटना में तीन लोग घायल, पुरैना मोड़ पर हुआ हादसा


हादसे में गर्भवती महिला को भी चोटें आई हैं। चित्र: सोशल मीडिया

दमोह में देर रात एक सडक हादसा सामने आया है। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के हटा ब्लॉक के रुसल्ली गाँव से एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने उसके परिजन हटा सिविल अस्पताल कार से आ रहे थे। इसी बीच अचानक पुरैना मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में महिला के अलावा उसका पति सास और देवर सवार थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गर्भवती महिला को भी चोटें आई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी देखें: 

Kishan Bhagat के इस शानदार भजन को सुनिए, महाकाल मंदिर में शूटिंग शुरू | ACN Bharat

Love Jihad: दमोह (Damoh News) से एक और लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग लड़की को इसका शिकार बनाया गया है। यह मामला इलाके में सनसनी का कारण बन गया है और हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, एक महीने पहले दमोह के देहात थाना क्षेत्र से एक स्कूल छात्रा गायब हो गई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच, पीड़ित परिवार को दमोह के मारुताल इलाके में एक लड़के शहबाज के बारे में जानकारी मिली।

पीड़ित नाबालिग को थाने ले जाती पुलिस। चित्र: एसीएन भारत

इसके बाद परिजनों ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया। लड़की के दमोह लौटने के बाद जो जानकारी सामने आई और उसने सभी को हैरान कर दिया। पीड़ित परिवार और हिंदू नेताओं के मुताबिक, शहबाज नामक युवक ने नाबालिग को स्कूल से उठाकर दिल्ली ले गया था और उसे वहां एक महीने तक रखा। लड़की ने बताया कि शहबाज के साथ उसके अपहरण में दो अन्य लोग भी शामिल थे, जो हिंदू समुदाय से थे।

लड़की ने यह भी खुलासा किया कि शहबाज ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर अपहरण कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और नाबालिग से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि एक महीने में उसे किस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले के उजागर होने के बाद हिंदू संगठन पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं, और पवन रजक का कहना हैं कि यदि वे सक्रिय नहीं होते तो पुलिस शायद इस मामले को हल्के में ले लेती।

इधर, सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि कुछ समय पहले दमोह थाने में एक लड़की के मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब वो लड़की दिल्ली से बरामद हुई है। उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: आज जान लीजिए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कितना कमाते हैं, एक कथा का करते हैं इतना चार्ज

Accident: मथुरा जा रहे तीर्थयात्रियों की मिनी बस व्यारमा नदी में गिरी; हादसे में 17 लोग घायल

मिनी बस व्यारमा नदी पुल से नीचे गिर गई। चित्र: एसीएन भारत

Accident: दमोह से बड़ी खबर सामने आई है जिसमें एक मिनी बस नदी के पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए हैं। दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर यह दुर्घटना हुई है। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब ढाई बजे जबलपुर की तरफ से आ रही एक मिनी बस नोहटा पुल के नीचे गिर गई। बस में सवार लोग जबलपुर से मथुरा तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी सीताराम रैकवार के मुताबिक, व्यारमा नदी के इस पुल के आसपास रहने वाले लोगों ने रात के सन्नाटे में जोरदार आवाज सुनी और मदद के लिए बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इलाके के एसडीएम सौरभ गंधर्व और एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने रात में ही मोर्चा संभाला और पीड़ितों की मदद की। उनके मुताबिक, हादसे की जांच की जा रही है और प्रशासन घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए मुस्तैद है।

प्राचीन हरसिद्धि मंदिर से दान बैठी लेकर फरार हुए चोर; 75 वर्षीय महिला ने पीछा भी किया

ग्रामीण घटना की जानकारी देते हुए। चित्र: एसीएन भारत

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के बांसा गांव स्थित प्राचीन हरसिद्धि मंदिर में देर रात चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा गया। इस चोरी के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने साहसिक कदम उठाया और चोरों का पीछा किया। हालांकि, चोर मंदिर की दान पेटी लेकर फरार हो गए।

दरअसल, बीती रात करीब 2 बजे के आसपास हरसिद्धि मंदिर के पास रहने वाली 75 वर्षीय राधारानी ने कुछ अजीब आवाजें सुनीं। महिला घर से बाहर निकली और देखा कि कुछ लोग मंदिर के पास थे लेकिन वह चोरों का पीछा करने में सफल नहीं हो पाई। महिला ने तुरंत मंदिर के पुजारी को उठाया और जब पुजारी ने मंदिर का निरीक्षण किया तो पाया कि मंदिर की दान पेटी गायब थी।

चोर दान पेटी को कुछ दूर फेंक गए। चित्र: एसीएन भारत

पुजारी प्रेम प्रकाश चौबे के मुताबिक, दान पेटी पिछले तीन सालों से नहीं खोली गई थी और उसमें लगभग 50 हजार रुपये होने की संभावना है। पुलिस ने फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी रघु केशरी के अनुसार, चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्दी ही चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से पंगा लेने वाले ‘SP भंवरसिंह शेखावत’ कौन हैं? जानिए

यह भी देखें: ज्योतिष परिवार को विलायती वेज की जगह रोज चिकन परोस दिया, हो गया हंगामा | ACN Bharat

https://www.youtube.com/watch?v=8d9fmL_cqVo

Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दिल्ली से शादी में शामिल होने आए मेहमानों की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। यह भीषण दुर्घटना रविवार रात उज्जैन के कायथा मोड़ पर हुई।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन के पांडेय परिवार की शादी 16 दिसंबर को होने वाली थी। शादी में शामिल होने के लिए दामाद गाजियाबाद से आ रहे थे। उन्हें रिसीव करने के लिए मक्सी से रवि पांडे के बेटे मयंक, बेटी वंशिका और भांजा अटल एसयूवी से गए थे।

हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन लगभग 300 मीटर दूर जा गिरा और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे मयंक पांडेय की जान तो बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार को कटर से काटकर शवों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: आज जान लीजिए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कितना कमाते हैं, एक कथा का करते हैं इतना चार्ज

MP Congress: जीतू पटवारी के नेतृत्व में 16 तारीख को विधानसभा घेराव; कांग्रेस ने की तैयारी

कांग्रेस नेताओं ने की विधानसभा घेराव की तैयारी। चित्र: एसीएन भारत

MP Congress: कांग्रेस पार्टी 16 दिसंबर को भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मध्य प्रदेश विधानसभा घेराव करने जा रही है। उज्जैन में इस आंदोलन की तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और सहप्रभारी राजा चौक की मौजूदगी में बैठकें हो रही हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए रणनीति बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह आंदोलन चलाया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अल्पसंख्यकों, दलितों तथा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का मुद्दा उठाया जाएगा।

कांग्रेस के नेताओं का कहना हैं कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि वह कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रहे हैं। उज्जैन से करीब 2000 कार्यकर्ताओं के साथ इस आंदोलन में शामिल होने के लिए मुकेश भाटी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि इस घेराव के माध्यम से वह प्रदेश की जनता की आवाज को और बुलंद करेगी और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश को एकजुट करेगी।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से पंगा लेने वाले ‘SP भंवरसिंह शेखावत’ कौन हैं? जानिए

Jholachhap Doctor News: मध्य प्रदेश ग्वालियर के ग्वालियर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर लापरवाही की वजह से एक नाबालिग की जान चली गई। मामला यहां के सिरोल थाना क्षेत्र स्थित फूटी कॉलोनी का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फूटी कॉलोनी निवासी संतोष जाटव अपने 13 साल के बेटे रोहित जाटव एक निजी क्लीनिक में बुखार के इलाज के लिए ले गए थे। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर धीरज गुर्जर की लापरवाही की वजह से नाबालिग रोहित की जान चली गई। घटना की वजह क्षेत्र में लोग छोटे क्लीनिक जाने की वजह से भी डर रहे हैं। वहीं, मृतक रोहित के परिजनों ने आरोपित डॉक्टर के प्रति कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

हुरावली रोड स्थित गुर्जर क्लीनिक जिसे सील कर दिया गया। चित्र: एसीएन भारत

इंजेक्शन लगवाते ही निकलने लगे मुंह से झाग

बुखार के उपचार के लिए संतोष जाटव अपने 13 वर्षीय बेटे रोहित जाटव को यहां के हुरावली रोड स्थित गुर्जर क्लीनिक लेकर गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि क्लीनिक संचालक डॉक्टर धीरज गुर्जर ने रोहित की कोई जांच किए ही बिना उसे इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद ही रोहित की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसकी आंखों से आंसू बहने लगे और देखते ही देखते मुंह से झाग निकलने लगे। रोहित की बिगड़ती तबीयत को देखकर परिजन घबरा गए। वह उसे दोबारा जीएच हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक रोहित दम तोड़ चुका था।

परिजनों ने किया चक्काजाम

इस अफसोसनाक घटना से मृतक रोहित के परिजनों में गहरा आक्रोश है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हुरावली चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनके मासूम बेटे की जान चली गई। हम प्रशासन और पुलिस से मांग करते है कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। परिजनों ने दुःखी स्वर में कहा कि अगर उन्हें पता होता कि डॉक्टर इतनी बड़ी लापरवाही करेगा तो वह उसे उस क्लीनिक पर लेकर कभी नहीं जाते। लिहाजा उनका बच्चा आज जीवित रहता।

प्रशासन ने सील किया क्लीनिक

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले दोषी डॉक्टर के क्लीनिक को प्रशासन ने सील किया। इसके बाद परिजनों को शांतिपूर्वक समझाते हुए दोषी डॉक्टर पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। सीएसपी हिना खान ने बताया कि एक 13 वर्षीय बालक की मौत के बाद परिजनों ने बॉडी रखकर चक्काजाम किया था। परिजनों का कहना था कि क्लीनिक संचालक ने बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती है। इस वजह से उनके बच्चे की जान चली गई। खान ने बताया कि मेडिकल टीम और परिजनों ने आपस में चर्चा की है।

Dhamnod News: कार सवार परिवार के साथ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की। यह घटना खरगोन के गणपति घाट के नीचे एबी रोड की है। दरअसल, देर रात परिवार अपने घर लौट रहा था तभी अज्ञात लुटेरों ने परिवार के साथ पहले गालीगलौज की। इसके बाद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और कार को फोड़ दिया। फिर बदमाश परिवार से मोबाइल और नगदी छीनकर फरार हो गए।

इस दौरान परिवार की कुछ महिलाओं ने सूझबूझ दिखाई और अपनी रकम छिपाकर रखी। इसके बाद परिवार पुलिस थाने पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार मनावर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। हादसे के समय परिवार देवास लौट रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गई।

घटना बाकानेर में फ्लाईओवर के पास गणपति घाट के नीचे भाटी ढाबे के समीप की बताई जा रही है। एबी रोड पर ही बदमाशों ने लुट की घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक 4 घंटे तक गणपति घाट पर जाम लगा रहा जिसको लेकर पुलिस बल लगा हुआ था। एक ट्रक खराब था, जिससे घाट पर जाम होने से पुलिस वहां तैनात थी और यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा था। उसी दौरान यहां ग्राम बाकानेर में फ्लाईओवर के पास में एबी रोड पर , कुछ अज्ञात लोग आए और कार सवार परिवार से गाली गलौज कर, पैसे की मांग करने लगे । परिवार द्वारा विरोध करने पर कार में सवार पूरे परिवार जिसमें महिला और बच्चे सहित 9 लोग सवार थे जिनके साथ बेरहमी से मारपीट की और कार को भी बुरी तरह से फोड़ दिया, जिसके बाद परिवारजनों से मोबाइल व नगदी छीन लिया। इस दौरान महिलाओं ने सूझ बुझ दिखाते हुए अपनी रकम को उतार कर , कार में छुपा दिया। काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, फिलहाल पुलिस ने परिवार की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

धार। आज भले ही हम 21वीं सदी के आधुनिक हिंदुस्तान में रह रहे हो, लेकिन आज भी लोग तांत्रिक क्रियाओं, टोने टोटके और और अन्धविश्वास में विश्वास करता है। इसी अंधविश्वास की चपेट में इंसान कई बार अपने और पराए सब लोगों को भूल जाता है। ऐसा एक मामला धार जिले के पीथमपुर थाना की घाटाबिल्लोद चौकी में सामने आया है, जब एक बाप ने तांत्रिक क्रियाओं के चलते अपने मासूम बेटे को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।

बगदून थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि धार जिले के घटाबिल्लौद में उमेश परिहार ने अपने डेढ़ वर्ष के मासूम की तंत्र मंत्र के चक्कर मे पटक-पटक हत्या कर दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बगदून पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घर के शटर को इलेक्ट्रिक कटर से कटवाकर सिरफिरे पिता को बड़ी मुश्किल से काबू में लेकर गिरफ्तार किया है।

बता दें कि घटना के समय आरोपी उमेश परिहार की पत्नी और माँ भी मौजूद थी। लेकिन आरोपी ने अपने डेढ़ साल के बेटे को एक दूसरे कमरे में बंद कर लिया था। इस दौरान आरोप उमेश ने घर के एलपीजी गैस सिलेंडर में भी आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाया। टीआई राजेंद्र सोनी का कहना हैं कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने बेटे को तंत्र-मंत्र के चक्कर में मौत के घाट उतार चुका था।

फिलहाल आरोपी उमेश को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं मासूम बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।