Narmadapuram Regional Industry Conclave: नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्रियल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब मध्य भारत में रोजगार और समृद्धि की बयार चलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में मध्य प्रदेश में आईटी, टूरिज्‍म, खनन, ऊर्जा सहित सभी सेक्‍टर विस्तार होगा। इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर संभाग में उद्योग कॉन्क्लेव आयोजित करने का फायदा हो रहा है। लिहाजा, राज्य में अब बड़ा निवेश हो रहा है। नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में रविवार को 31 हजार 800 करोड़ रुपए प्रपोजल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के इन्वेस्टर्स ने करीब 500 करोड़ रुपये इन्वेस्ट की इच्छा व्यक्त की है।


कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने वाले विदेशी मेहमान। चित्र: सोशल मीडिया

सीएम यादव ने कहा कि भारत के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश भी कृषि पर निर्भर है। यही वजह है कि सूबे में कृषि पर निर्भर उद्योगों को स्थापित करने की जरुरत है। राज्य के मेहनती युवाओं की ताकत का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। इसलिए युवाओं को सभी सेक्टर्स में रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किए जा रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि आज उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क को केंद्र सरकार ने गोल्ड मैडल देकर सम्मनित किया है। विभिन्न संभागों में आयोजित कॉन्क्लेव का फायदा पूरे प्रदेश को हो रहा है।

International Tolerance Day: राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वभर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की। आयोजकों ने बताया कि मध्य प्रदेश को इस कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उनकी इन्वेस्टमेंट नीति ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। डॉ. यादव की इन्वेस्टमेंट नीति को देश भर में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में शैक्षिक संस्थानों और आम जनता के लिए कई गतिविधियाँ शामिल की गई थीं। गौरतलब है कि सहिष्णुता का अभ्यास करने का आह्वान संयुक्त राष्ट्र ने 70 साल पहले किया था।

वर्तमान समय में, जब दुनिया अशांति और बदलावों से जूझ रही है, तब यह आह्वान हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक बन गया है। समाज आज पहले से कहीं अधिक विविधतापूर्ण हो चुका है, लेकिन साथ ही कई जगहों पर असहिष्णुता भी बढ़ रही है। हिंसक उग्रवाद, मानवाधिकार उल्लंघन और सांस्कृतिक सफ़ाई के बढ़ते मामलों के कारण सांप्रदायिक तनाव कई संघर्षों के केंद्र में हैं।

Shahdol News: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शहडोल में 15 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

वही, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होकर सम्बोधन देंगे। सुबह 10 बजे बाणगंगा मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से होगी।

इस मौके पर शहडोल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके लिए शहर में जगह-जगह पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और उनके संघर्षों को याद करेंगे। यह कार्यक्रम शहडोल जिले के लिए एक ऐतिहासिक
अवसर होगा। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यह जानकारी दी।

Gwalior News: सोमवार को ग्वालियर के हजीरा स्थित जेसी मिल का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दौरा किया। जेसी मिल इंदौर की हुकुमचंद मिल की तरह कई सालों से बंद है। मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी जेसी मिल पहुंचे।

इससे पूर्व सीएम ने मिल के मजदूरों और यूनियन के नेताओं से भेंट करते हुए मिल के ड्राइंग के माध्यम से मिल के ढाँचे को समझा। वहीं, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने मुख्यमंत्री को मिल मजदूरों की देनदारी और मिल की खाली पड़ी जमीन की नीलामी की जानकारी दी। वहीं, मुख्यमंत्री की इस पहल से मजदूरों के चेहरे पर ख़ुशी लौट आई। उन्होंने मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की। मजदूर नेताओं ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है, जिन्होंने मिल मजदूरों के दर्द को समझा है।

जेसी मील मजदूर यूनियन के इंद्रपाल सिंह ने कहा कि उन्हें सीएम के इस कदम से राहत है। इससे पहले वे हुकुमचंद मिल के मजदूरों को भी न्याय दिला चुके हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है जेसी मिल के मजदूरों को भी न्याय मिलेगा। सालों से इंतज़ार कर रहे मजदूरों को उनका पैसा मिलेगा। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा उनकी सरकार महिलाओं, किसानों, मजदूरों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हम मजदूरों को उनका पैसा जरूर दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबध्द है। जेसी मिल के 8 हजार से अधिक मजदूरों को जल्द ही न्याय मिलेगा। वहीं, जो मजदूर अपनी लड़ाई में काल कलवित हो गए हैं। उनके परिवारों को जल्द न्याय मिलेगा।

सीएम आगे कहा कि मजदूरों को उनका पैसा मिलें इसके लिए हम अदालत के सामने मजबूती से अपना पक्ष पेश करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए बैंकों से बात करेंगे। ताकि कम से कम समय में मजदूरों को न्याय मिल सकें। इधर, मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में करोड़ों के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल प्राप्त हुए है। सीएम कहा कि हम सालों से बंद पड़ी जेसी मिल में आईटी सेक्टर लाने के लिए प्रयासरत है। इससे ग्वालियर चंबल अंचल के युवाओं को आसानी से रोजगार मिलेगा।

Budhani News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव लगातार बुधनी विधानसभा के भैरुंदा क्षेत्र में दौरा कर जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम सतराना एवं लाड़कूई पहुंचे।

यहाँ जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा कि यह फ्यूज बल्ब हैं, उनमें करंट ही नहीं है। यह कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। इसके अलावा सीएम यादव ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में हारे हुए प्रत्याशी बुधनी विधानसभा में कांग्रेस का प्रचार कर रहे है। कांग्रेस की इतनी गंदी सोच है कि कभी उन्होंने ने आदिवासियों को ऊपर नहीं जाने दिया।

उन्होंने रेहटी तहसील के गांव सतराना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस और कंस में कोई अंतर नहीं है। कंस भी धर्म विरोधी था। कंस तो भगवान श्रीकृष्ण का विरोधी था। उसने भगवान श्री कृष्ण से ही विरोध किया तो कंस की दुर्दशा भी क्या हुई।

ऐसी ही मानसिकता कांग्रेस पार्टी की भी है। कांग्रेस के लोग भी धर्म विरोधी लोग हैं। हम गोवर्धन की पूजा करते हैं तो कांग्रेस के लोग कहते हैं कि गोवर्धन की पूजा क्यों करते हो। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर देश और प्रदेश पर वर्ष राज किया लेकिन उनकी सरकारों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ मध्य प्रदेश में तो एक मिस्टर बनते हर थे जिन्होंने पूरे मध्य प्रदेश को का बंटाधार कर दिया अब भी फिर से वोट मांगने के लिए बुधनी में आ रहे हैं।