Jabalpur News: जबलपुर के पाटन सब जेल से दो कैदियों के भागने का मामला सामने आया। कैदी शुक्रवार सुबह जेल से समय फरार हो गए। जब जेल में रिनोवेशन का काम चल रहा था।

इसी दौरान कैदी शहादत और कृष्णा यादव सीढ़ी लगाकर रस्सी के सहारे फरार हो गए। जिन्हें जेल प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद लगभग 1 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि पाटन सब जेल में शहादत खान और कृष्ण यादव रेप और अवैध शराब के मामले में बंद हैं। शुक्रवार सुबह इन्होंने जेल में चल रहे काम का फायदा उठाया और सीढ़ी और रस्सी के सहारे फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस और जेल टीम ने सर्चिंग शुरू की और सब जेल से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर दोनों कैदियों को धर दबोचा। इस दौरान पाटन सब जेल के जेलर हेमेंद्र बागरी को भी चोटें आई फिलहाल दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी जबलपुर एडिशनल एसपी
सूर्यकांत शर्मा ने दी।

Khandwa News : खंडवा जिले के ग्राम जामली खुर्द में माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षक विहीन शाला लग रही है। यहाँ बच्चे आते हैं और दोपहर को मध्याह्न भोजन कर खेल खुद में लगे रहते हैं।

यह मामला तब उजागर हुआ जब जामली खुर्द गांव में भुगर्भीय हलचल की जानकारी लेने वैज्ञानिकों का दल जामली खुर्द गांव पहुंचा। गांव और गलियों का निरीक्षण के बाद शासकीय माध्यमिक शाला पहुंचे और भवन के कमरों का निरीक्षण किया। दल के साथ ग्राम सरपंच हरेराम पटेल, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार और पालक भी पहुंचे थे।

जब वहां देखा तो पाठशाला में शिक्षक ही नहीं दिखाई दिए। जानकारी लेने पर पता चला की शिक्षक समय पर नहीं आते हैं। गांव के सरपंच हरेराम पटेल ने अपनी टीम और पालकों की उपस्थिति में पंचनामा बनाया और ब्लाक बीआरसी अधिकारी को मोबाइल पर सूचना दी गई पर ब्लाक बीआरसी अधिकारी ने भी अनसुनी कर दी।

सरपंच हरे राम पटेल ने मीडिया को बताया की अगर शिक्षक विहीन शाला मिली तो हम ताला जड़ देंगे। जिसकी जवाबदारी शासन -प्रशासन की रहेगी। मध्याह्न भोजन के बाद खुद छात्र-छात्राएं बर्तन साफ करते है और जवाबदार अधिकारी शिक्षकों द्वारा नजरअंदाज किया जाता है।

दिल्ली। आखिरकार वो दिन आ गया है जब भारत, जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। समिट के पहले दिन दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के दिग्गज नेता एक साथ बैठे और वैश्विक मसलों पर मंथन किया। दिल्ली में भारत मंडपम में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि यह समिट दो दिन चलेगा। इसमें जलवायु परिवर्तन, ऋण, खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और जियोपॉलिटिकल तनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत ने शिखर सम्मेलन की थीम ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ रखी है।

पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 परिवार के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी यूनियन का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इससे जी-20 मज़बूत होगा और ग्लोबल साउथ की आवाज भी मजबूत होगी। बता दें कि वैश्विक दक्षिण का प्रमुख समूह अफ्रीकीन यूनियन भी जी-20 में शामिल हो गया है। सभी सदस्य देशों ने पीएम मोदी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मोदी ने कहा कि आप सभी के समर्थन से, मैं अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। बता दें कि अफ्रीकी संघ एक प्रभावशाली संगठन है, जिसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं।

पीएम मोदी ने विश्व में विश्वास का संकट बताकर सबका साथ, सबका विकास वाला मंत्र दिया। मोदी ने कहा, ये वो समय है, जब वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं। इसलिए हमें मानव शांति दृष्टिकोण के साथ अपने हर दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ना है। कोरोना के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। युद्ध ने इस विश्वास के संकट को और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास पर आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते है। आज जी-20 के प्रेसिडेंट के तौर पर भारत पूरी दुनिया का आह्वान करता है कि हम मिलकर सबसे पहले वैश्विक तौर पर इस संकट को एक विश्वास और भरोसे में बदलें। यह हम सभी के साथ मिलकर चलने का समय है. इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र हम सभी के लिए एक पथ पथप्रर्दशक बन सकता है।

 

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए जन आशीर्वाद यात्रा पर कहा कि ये जन आशीर्वाद यात्रा नहीं ‘जनधोखा यात्रा’ है। प्रदेश के किसानों को पानी और बिजली की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश सरकार औंधे मुंह गिरेगी। उन्होंने किसानों से जुड़े पांच सवाल भी अमित शाह और नितिन गडकरी से पूछे। सुरजेवाला ने कहा कि श्योपुर में बाजरा, खण्डवा मे सोयाबीन की फसल खराब हो गई। बीजेपी जश्न मे डुबी हुई है, दूसरी तरफ किसान परेशान है।

साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि अमित शाह और नितिन गडकरी वोट की खेती काटने आये है। प्रदेश मे सूखे के हालात बन गए है। मुख्यमंत्री पूजा का प्रपंच कर रहे हैं। किसानों के लिए नहर मे पानी नहीं और न बिजली। अमित शाह और गडकरी जी इसका जवाब दें कि प्रदेश में 15 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत है और 3 हजार मेगावाट की कमी है। आखिर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी सरकार ने क्यों प्लानिंग नहीं की? 10 रुपए प्रति यूनिट में बिजली खरीद कर प्रदेश को कर्जदार बनाया जा रहा है। सरकार की लापरवाही के कारण फसल बर्बाद हो रही है।

उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रजातंत्र का चीरहरण कर नाजायज सरकार चला रहे शिवराज सिंह चौहान धोखेबाजों के नुमाइंदे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के ट्वीट पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी उनकी है मान सम्मान उनके है, उन्हें इससे कोई लेना देना नहीं है कि पार्टी उनके नेताओं को सम्मान देती है या की दरकिनार कर करती है।