Patan News: दमोह के सांसद राहुल सिंह के परिजन रविवार को जबलपुर जिले के पाटन पहुंचे। जहां उन्होंने पाटन के प्रसिद्ध नाग तालाब में नौका विहार का आनंद लिया।

इस दौरान राहुल सिंह की बहन रचना ठाकुर और उनकी मां पाटन नगर परिषद् द्वारा किए गए विकास कार्यों की तारीफ करते नजर आई। रचना ठाकुर और उनकी मां का कहना था कि पहले जब वे पाटन आती थीं, तो यहां विकास कार्यों की कमी थी। लेकिन अब नगर परिषद् के प्रयासों से पाटन का कायाकल्प हो चुका है। विशेष रूप से नाग तालाब में नौका विहार की शुरुआत से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

नौका विहार के दौरान दोनों ने पाटन के इस प्रमुख स्थल की सुंदरता और विकास को सराहा और नगर परिषद् के कार्यों की सराहना की। यह बदलाव पाटन के स्थानीय निवासियों के लिए एक नया जीवनदान साबित हुआ है।

Jabalpur News: जबलपुर के पाटन सब जेल से दो कैदियों के भागने का मामला सामने आया। कैदी शुक्रवार सुबह जेल से समय फरार हो गए। जब जेल में रिनोवेशन का काम चल रहा था।

इसी दौरान कैदी शहादत और कृष्णा यादव सीढ़ी लगाकर रस्सी के सहारे फरार हो गए। जिन्हें जेल प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद लगभग 1 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि पाटन सब जेल में शहादत खान और कृष्ण यादव रेप और अवैध शराब के मामले में बंद हैं। शुक्रवार सुबह इन्होंने जेल में चल रहे काम का फायदा उठाया और सीढ़ी और रस्सी के सहारे फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस और जेल टीम ने सर्चिंग शुरू की और सब जेल से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर दोनों कैदियों को धर दबोचा। इस दौरान पाटन सब जेल के जेलर हेमेंद्र बागरी को भी चोटें आई फिलहाल दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी जबलपुर एडिशनल एसपी
सूर्यकांत शर्मा ने दी।