Indore News: एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश और फ्यूचर इवेंट्स द्वारा आयोजित इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो-2024 इस बार और भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया की जाएगी। यह एक्सपो 13 से 16 दिसंबर तक लाभगंगा एग्जिबिशन सेंटर में होगा और प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता

चार दिवसीय प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के उद्योगपतियों, मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों, सप्लायर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेडर्स के लिए एक अद्वितीय अवसर प्रदान करेगी। एक्सपो में उन्नत तकनीकी का आदान-प्रदान होगा, जिससे प्रदेश के उद्यमियों को नवीनतम जानकारी प्राप्त होगी और वे अपने व्यवसाय को और अधिक प्रगति की दिशा में ले जा सकेंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता ने बताया कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना, नवीन निवेश आकर्षित करना और रोजगार व व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर उद्योगों के लिए भारत के शीर्ष शहरों में से एक है और यहां निवेश के लिए अत्यधिक उपयुक्त वातावरण है। इंदौर में निरंतर औद्योगिक और व्यावसायिक विकास हो रहा है, जो इस क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।

बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

इंदौर में महापरिनिर्वाण दिवस पर गीता भवन चौराहे स्थित बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने बाबा साहब के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आयरन स्क्रैप से बने सांची स्तूप के दक्षिण द्वार की प्रतिकृति का लोकार्पण किया।

इंदौर के गीता भवन चौराहे स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास सांची स्तूप के दक्षिण द्वार लोकार्पण किया गया है। भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बाबा साहब के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष मुकुल वाघ ने बताया कि आज बाबा साहब अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर इंदौर सहित पूरे देश में उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस देश की बुनियाद को मजबूत करने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बाबा साहब अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। उनके द्वारा लिखे गए संविधान की वजह से सभी को अपने अधिकार मिले हैं। आज सभी लोग उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को मनाया जाता है। हम सभी के लिए य़ह एक महत्वपूर्ण दिन है इस दिन हम भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की याद में उनके योगदान और जीवन के आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हैं।

मल्हारगंज स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चोरी

इंदौर के मल्हारगंज स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने दो-तीन दिसंबर की रात को कार्यालय की खिड़की तोड़कर दस्तावेजों के 15 बैग चोरी करके भाग गए। चोरी गए दस्तावेजों में कोर्ट दावों, वेतन बिलों, बजट, नियुक्ति और अन्य महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं। यह दस्तावेज वर्ष 2005 से 2020 के बीच के है।

चोरी हुए दस्तावेजों में कोर्ट याचिकाएं, वेतन रिकॉर्ड, बजट से जुड़े कागजात और नियुक्ति से संबंधित कागजात शामिल हैं। इस मामले में एसीपी विवेक सिंह चौहान का कहना हैं कि चोरी के मामले में विभागीय किसी व्यक्ति के शामिल होने का शक है। यह कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चुक है। शिकायत के आधार पर मल्हारगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की सघन जांच कर रही है और चोरी के आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस विभाग ने कहा है कि मामले में जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पातालपानी : पर्यटकों के मोबाइल चुराने वाले शातिर बदमाश पकड़ाए

महू के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पातालपानी में विगत कुछ समय से अज्ञात बदमाशो के द्वारा पर्यटक स्थल पर घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ मोबाइल लूट की घटना की जा रही थी। जिस संबंध में थाना बडगोंदा में अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर द्वारा बाहर से आए अज्ञात बदमाश लड़को के संबंध में सूचना दी गई कि रायल रिसोर्ट के पास मुरम की खदान में पातालपानी रोड पर अज्ञात बदमाशों की एक टोली अवैध हथियारों के साथ बैठकर पर्यटको के साथ लूट की योजना बना रही है। सूचना पर थाना बडगोंदा की दो टीमों का गठन करते हुए तत्काल दबिश दी गई और कुल 9 बदमाशों को मौके पर हिरासत में लिया गया। जिसमें 6 अवयस्क तथा 3 वयस्क बदमाश पाए गए। जिनकी तलाशी पर उनके कब्जे से 1 छुरा, 2 बटनदार चाकू, एक 12 बोर देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक नकली पिस्टल व पूर्व में की गई लूट के 9 मोबाइल एवं स्वयं के द्वारा उपयोग किए जाने वाले 5 अन्य मोबाइल जप्त किए गए।

यह भी पढ़ें:

Adani Share Price: अडानी समूह का ये एक शेयर खरीदकर छोड़ दो, भविष्य में कर देगा मालामाल!

Zomato Share Price: आज ही Zomato के शेयर खरीद कर पटक दें, भविष्य में कराएगा तगड़ी कमाई?

  • HighLights
  • बुजुर्ग की कार से कुचलकर मौत।
  • सीसीटीवी में दिखी तेज आवाज वाली फार्च्यूनर।
  • भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगाया।
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Chhatarpur News Today: छतरपुर में भाजपा की फार्च्यूनर ने एक 70 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना छतरपुर के मलहरा की है। बुजुर्ग एक दुकान में चौकीदारी करता था। माना जा रहा है कि बुजुर्ग देर रात काम से लौटकर आ रहा था। तभी एक तेज रफ़्तार फार्च्यूनर ने बुजुर्ग को कुचल दिया।

इस मामले में पुलिस का कहना हैं कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही हैं। इस घटना की जांच में पुलिस को सफेद कलर की फार्च्यूनर कार की तेज आवाज और गाने की धुन के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। चित्र: एसीएन भारत

वहीं, परिजनों ने इस हादसे को हत्या का रूप देते हुए भाजपा नेता पर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना हैं कि कार की गति और परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही हैं। यह दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साजिश हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 डॉक्टरों की मौत

PAN 2.0 : QR कोड वाले नए पैन कार्ड की तैयारी, जानिए प्रक्रिया और शुल्क

थानेदार को फेसबुक पर ब्लॉक किया तो इंस्टाग्राम पर किया वीडियो कॉल, युवती से छेड़छाड़ के आरोप में हुए निलंबित

International Tolerance Day: राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वभर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की। आयोजकों ने बताया कि मध्य प्रदेश को इस कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उनकी इन्वेस्टमेंट नीति ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। डॉ. यादव की इन्वेस्टमेंट नीति को देश भर में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में शैक्षिक संस्थानों और आम जनता के लिए कई गतिविधियाँ शामिल की गई थीं। गौरतलब है कि सहिष्णुता का अभ्यास करने का आह्वान संयुक्त राष्ट्र ने 70 साल पहले किया था।

वर्तमान समय में, जब दुनिया अशांति और बदलावों से जूझ रही है, तब यह आह्वान हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक बन गया है। समाज आज पहले से कहीं अधिक विविधतापूर्ण हो चुका है, लेकिन साथ ही कई जगहों पर असहिष्णुता भी बढ़ रही है। हिंसक उग्रवाद, मानवाधिकार उल्लंघन और सांस्कृतिक सफ़ाई के बढ़ते मामलों के कारण सांप्रदायिक तनाव कई संघर्षों के केंद्र में हैं।

International Tolerance: भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विश्वभर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

आयोजकों ने बताया कि मध्य प्रदेश को इस कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उनकी निवेश नीति ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। डॉ. यादव की निवेश नीति को देश भर में सबसे बेहतरीन माना जा रहा है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता के लिए कई गतिविधियाँ शामिल की गई थी। गौरतलब है कि सहिष्णुता का अभ्यास करने का आह्वान संयुक्त राष्ट्र ने 70 साल पहले किया था। वर्तमान समय में जब दुनिया अशांति और बदलावों से जूझ रही है तब यह आह्वान हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मानक बन गया है।

समाज आज पहले से कहीं अधिक विविधतापूर्ण हो चुका है लेकिन साथ ही कई जगहों पर असहिष्णुता भी बढ़ रही है। हिंसक उग्रवाद, मानवाधिकार उल्लंघन और सांस्कृतिक सफ़ाई के बढ़ते मामलों के कारण सांप्रदायिक तनाव कई संघर्षों के केंद्र में हैं।

Digital Arrest: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक नर्स को डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) करने का मामला सामने आया है। महिला खंडवा के जिला अस्पताल में पदस्थ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला को करीब 21 घंटे तक बंद कमरे में डिजिटल अरेस्ट रखा गया। इस दौरान उसे कुछ खाना तो दूर पानी तक नहीं पीने दिया।

नर्स को आरोपियों ने पहले फोन कॉल किया इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे तस्करी और ड्रग्स की सप्लाई में नाम आने के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, वह कुछ भी रुपये ट्रांसफर कराने में असफल रहे। महिला को यह फोन कॉल पंजाब और ओडिशा के नंबर से आए थे। नर्स का नाम कंचन उइके है।

एसपी मनोज राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नर्स 21 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। यहां तक उसे पानी तक नहीं पीने दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम में की। इससे पहले भी खंडवा में डिजिटल अरेस्ट के मामले आ चुके हैं। जिसमें नर्स के अलावा डॉक्टर और अफसर शामिल है। महिला को सबसे पहले कॉल शुक्रवार को करीब 2 बजे आया था। इसके बाद उन्हें शनिवार सुबह तक करीब 21 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। महिला यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट वारंट से डर गई था। इस मामले में एसपी मनोज राय ने बताया कि डिजिटल वारंट जैसी को चीज नहीं होती है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।

मकान मालिक ने खुलवाया दरवाजा

पुलिस के मुताबिक, नर्स को आरोपियों ने 21 घंटे तक बंद कमरे में डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान उसे खाना तो दूर पानी तक नहीं पीने दिया और न ही किसी से बात करने दी गई। आरोपियों ने सबसे पहले महिला को फोन कॉल किया था। फिर उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट रखा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी खुद को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के अफसर बताते रहे थे और महाराष्ट्र पुलिस की वर्दी पहनकर ही वीडियो कॉल कर रहे थे। महिला शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक अरेस्ट रही। जब नर्स ने दिनभर दरवाजा नहीं खोला तो एक परिचित और मकान मालिक ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। तब जाकर महिला ने हिम्मत जुटाकर दरवाजा खोला। वहीं, ठगों ने नर्स की सहेली से 50 हजार रुपये ठग लिए।

 

Budhani News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव लगातार बुधनी विधानसभा के भैरुंदा क्षेत्र में दौरा कर जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम सतराना एवं लाड़कूई पहुंचे।

यहाँ जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा कि यह फ्यूज बल्ब हैं, उनमें करंट ही नहीं है। यह कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। इसके अलावा सीएम यादव ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में हारे हुए प्रत्याशी बुधनी विधानसभा में कांग्रेस का प्रचार कर रहे है। कांग्रेस की इतनी गंदी सोच है कि कभी उन्होंने ने आदिवासियों को ऊपर नहीं जाने दिया।

उन्होंने रेहटी तहसील के गांव सतराना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस और कंस में कोई अंतर नहीं है। कंस भी धर्म विरोधी था। कंस तो भगवान श्रीकृष्ण का विरोधी था। उसने भगवान श्री कृष्ण से ही विरोध किया तो कंस की दुर्दशा भी क्या हुई।

ऐसी ही मानसिकता कांग्रेस पार्टी की भी है। कांग्रेस के लोग भी धर्म विरोधी लोग हैं। हम गोवर्धन की पूजा करते हैं तो कांग्रेस के लोग कहते हैं कि गोवर्धन की पूजा क्यों करते हो। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर देश और प्रदेश पर वर्ष राज किया लेकिन उनकी सरकारों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ मध्य प्रदेश में तो एक मिस्टर बनते हर थे जिन्होंने पूरे मध्य प्रदेश को का बंटाधार कर दिया अब भी फिर से वोट मांगने के लिए बुधनी में आ रहे हैं।

उज्जैन (Ujjain News): मध्य प्रदेश में उज्जैन चरक भवन को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के जिला अस्पतालों में सबसे पहले उज्जैन को इको कार्डियोग्राफी मशीन मिली है। जिसे इंस्टाल भी कर दिया गया है।

बता दें कि इस इको कार्डियोग्राफी मशीन की कीमत 17 लाख रुपए है। सिविल सर्जन डॉ.अजय दिवाकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उज्जैन के चरक भवन को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में सबसे पहले उज्जैन जिला अस्पताल के चरक भवन को 17 लाख रुपये कीमत की इको कार्डियोग्राफी मशीन दी है। जिसे इंस्टाल भी कर दिया गया है और जल्दी ही लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

इस इको कार्डियोग्राफी मशीन की कीमत 17 लाख रुपए है। चित्र: एसीएन भारत

इस मशीन के लगने से मरीजों को महंगी जांचों जैसे कलर डाप्लर व इको के लिए निजी सेंटर व अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। दोनों ही जांच करीब पांच हजार रुपये की होती है। मगर अब चरक भवन में ही नि:शुल्क जांच हो जाएगी। डॉक्ट दिवाकर के अनुसार प्रदेश में इस तरह की मशीन टीकमगढ़ जिले को भी मिली है। मगर वहां अब तक इस मशीन को इंस्टाल नहीं किया गया है। उज्जैन में चरक भवन के आइसीयू में मशीन शुरू भी हो चुकी है।

 

Khandwa News : खंडवा जिले के ग्राम जामली खुर्द में माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षक विहीन शाला लग रही है। यहाँ बच्चे आते हैं और दोपहर को मध्याह्न भोजन कर खेल खुद में लगे रहते हैं।

यह मामला तब उजागर हुआ जब जामली खुर्द गांव में भुगर्भीय हलचल की जानकारी लेने वैज्ञानिकों का दल जामली खुर्द गांव पहुंचा। गांव और गलियों का निरीक्षण के बाद शासकीय माध्यमिक शाला पहुंचे और भवन के कमरों का निरीक्षण किया। दल के साथ ग्राम सरपंच हरेराम पटेल, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार और पालक भी पहुंचे थे।

जब वहां देखा तो पाठशाला में शिक्षक ही नहीं दिखाई दिए। जानकारी लेने पर पता चला की शिक्षक समय पर नहीं आते हैं। गांव के सरपंच हरेराम पटेल ने अपनी टीम और पालकों की उपस्थिति में पंचनामा बनाया और ब्लाक बीआरसी अधिकारी को मोबाइल पर सूचना दी गई पर ब्लाक बीआरसी अधिकारी ने भी अनसुनी कर दी।

सरपंच हरे राम पटेल ने मीडिया को बताया की अगर शिक्षक विहीन शाला मिली तो हम ताला जड़ देंगे। जिसकी जवाबदारी शासन -प्रशासन की रहेगी। मध्याह्न भोजन के बाद खुद छात्र-छात्राएं बर्तन साफ करते है और जवाबदार अधिकारी शिक्षकों द्वारा नजरअंदाज किया जाता है।

रीवा। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि खून चूसने वाली जोंक आपका मर्ज़ भी ठीक कर सकता है। दरअसल, इन दिनों रीवा के शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में लीच थेरेपी के द्वारा कई बीमारियों का इलाज किया जा रहा है, जो काफी कारगर भी साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इससे कई मरीजों को काफी फायदा भी हो रहा है।

बता दें कि आयुर्वेद की लीच थेरेपी के द्वारा कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। रीवा के शासकीय आयुर्वेद कॉलेज में इन दिनों इसी पद्धति के द्वारा कई रोगों का इलाज किया जा रहा है। इससे मरीजों को काफी फायदा भी हो रहा है। इस पद्धति में शरीर के जिस भी हिस्से में इलाज करना होता है, वहाँ पर जोंक छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद दूषित रक्त चूसने के बाद जोंक अपने आप उस हिस्से से अलग हो जाता है। आयुर्वेद के मरीज़ों के लिए यह लाभदायक पद्धति है। प्रभावित स्थानों से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने के लिए जोंक का प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सालय के डीन डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ का कहना हैं कि जोंक के लार्वा में दर्द कम करने की ताकत होती है। एक तरफ यह शरीर के बीमार हिस्से से जहरीले तत्वों को चूस कर बाहर निकाल देते हैं।

वहीं दूसरी तरफ जोंक के लार्वा से मरीजों को दर्द में राहत मिल जाती है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में इस विधि को लीच थेरेपी कहा जाता है।चिकित्सक बताते हैं कि जोंक थेरेपी लाइलाज बीमारियों में कारगर साबित हो रही है। इस थेरेपी से कई मरीजों का इलाज चल रहा है, जिन्हें काफी फायदा हुआ है।

बैतूल। बैतूल मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर घोड़ा डोंगरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खारी के जंगल क्षेत्र में एक दुर्लभ शिवलिंग मिला है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गाँव के एक गाय चराने वाले को इस दुर्लभ पिंडी के दर्शन हुए है। जब इसकी ख़बर ग्रामीणों को मिली तो सभी दर्शन करने यहां पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौके पर शिवलिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उक्त शिवलिंग का पूजा पाठ किया गया। साथ ही यहां मंदिर निर्माण की भी बात कही जा रही है।

लोगों का कहना हैं कि गाय चराने वाले को जब इस दुर्लभ पिंडी के दर्शन हुए सभी ग्रामीणों की भीड़ उस तरफ उमड़ पड़ी। जब यहां खुदाई कि गई तो लोगों को शिवलिंग प्राप्त हुआ। यह ख़बर जल्द ही ग्रामीणों के बीच फैल गई और इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं का अब कहना हैं कि उन्हें इस दुर्लभ पिंडी के दर्शन हुए। अब यहां मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। इस दौरान लोगों ने भगवान शिव के उद्घोष लगाए।