Budhani News: बुधनी पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का लंबे समेत तक विधानसभा क्षेत्र रहा है। लेकिन अब बुधनी में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश की बेटियों में मामा के नाम से प्रसिद्ध शिवराज सिंह भांजियां उनके ही क्षेत्र में असुरक्षित महसूस कर रही है।

हाल ही में बुधनी के शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाँव के नितेश और कल्लू नमक दो युवकों ने ने बुरी नियत से अपने पड़ोस में रहने वाली 27 वर्षीय युवती से सरेराह छेड़छाड़ की।

युवती और उसका घायल पिता। चित्र : एसीएन भारत

जब युवती ने इसका विरोध किया और मदद के लिए अपने माता पिता को बुलाया तो युवकों मारपीट की। इस हमले में युवती सहित माता पिता घायल हो गए। फिलहाल युवती और उसके माता पिता का इलाज बुधनी अस्पताल में चल रहा है।

इधर युवती की शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

ED: आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण ईडी की प्रताड़ना को बताया जा रहा है, जिससे ये मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे। पीड़ित परिवार की माने तो कई दिनों से ईडी (ED) वालों ने मानसिक तौर पर प्रेशर बनाया था, जिसके कारण उन्होंने जान दे दी। वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि ईडी से परेशान होकर मनोज ने पत्नी समेत आत्महत्या की। मनोज की मौत के लिए भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी जिम्मेदार हैं। यह एक सरकारी हत्या है।

सुसाइड नोट में लगाए ईडी पर आरोप। चित्र: सोशल मीडिया

बता दें कि 8 दिन पहले 5 दिसंबर को ED ने परमार के इंदौर और सीहोर स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा था। यहां से कई चल-अचल और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए थे। साथ ही साढ़े तीन लाख रुपए का बैंक बैलेंस भी फ्रीज किया था। मामला पंजाब नेशनल बैंक में 6 करोड़ रुपए के फ्रॉड का है।

इसमें परमार की गिरफ्तारी भी की गई थी। इसके बाद से वे परेशान थे। मनोज परमार ने न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। इसके बाद वे चर्चा में आ गए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद से ही वे भाजपा के निशाने पर थे। SDOP आकाश अमलकर के मुताबिक, मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है।

ED: राहुल को गुल्लक देने वाले बच्चों के माता-पिता ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाया ईडी पर प्रताड़ना का आरोप

 https://www.youtube.com/watch?v=5jSf9SThVWg&t=13s