16Dec

Zakir Hussain साहब का ये आखिरी वीडियो बेहद सुकून भरा है, आप भी देखिए

Zakir Hussain: इंडियन म्यूजिक के सरताज और पद्म विभूषण तबला वादक जाकिर हुसैन का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार न कर दी है। शास्त्रीय संगीत के इस बेताज बादशाह की तबीयत बीते कुछ समय से नासाज़ चल रही थी।

दरअसल, ज़ाकिर साहब की फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वे फेफड़ों की इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। हाल के दिनों में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके चलते उन्हें सेन फ्रैंसिको (अमेरिका) के निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 73 साल की उम्र में इस फानी दुनिया को अलविदा कहने वाले ज़ाकिर हुसैन ने एक समय सबसे सेक्सी मैन का कॉम्पिटिशन जीता था।

अमिताभ बच्चन को शिकस्त का किस्सा

साल 1994 में इंडियन मैगज़ीन जेंटलमैन ने सबसे सेक्सी मैन की प्रतियोगिता आयोजित की थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में जाकिर हुसैन को सबसे सेक्सी मैन के ख़िताब से नवाजा गया था। बता दें कि जाकिर साहब अपने ट्रेडिशनल ड्रेसकोड की वजह से विख्यात थे। उनके हैंडसम लुक का हर कोई कायल था। कुर्ता पजामा और घुंघराले बाल में वे खूब फबते थे। सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को शिकस्त दी थीं।

अंतिम वीडियो शेयर किया

जाकिर साहब ने इंस्टाग्राम पर अपना अंतिम वीडियो शेयर किया था। इसमें वे नज़र नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ आप सुन सकते हैं। यह वीडियो 29 अक्टूबर को उन्होंने शेयर किया था, जो भारत नहीं बल्कि विदेश का था। इसमें पीली पत्तियों वाला एक पेड़ नज़र आ रहा है, जिसमें हवा की सरसराहट की आवाज़ आ रही है। नेचर के प्रति उनका कितना लगाव था, इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं। इस वीडियो से जाकिर साहब अपने फैंस को प्रकृति के खूबसूरत नज़ारे से रूबरू करा रहे हैं। यह वीडियो बेहद सुकून भरा है जिसे उन्हें ग्रेसफुल करार दिया था।

वीडियो देखिए:

यह भी पढ़ें:

Kerala Lottery: केरल लॉटरी टिकट की देशभर के लोगों में दिलचस्पी, क्या ऑनलाइन खरीद सकते हैं? जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *