Friday, April 18, 2025

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे सिंगर बी प्राक, भस्म आरती में हुए शामिल

बी प्राक को साल 2021 में तेरी मिट्टी गाने के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने कई अन्य प्रसिद्ध गानों के लिए भी संगीत दिया है और उनकी आवाज़ को लाखों लोग पसंद करते हैं।

Ujjain News: फिल्म केसरी के प्रसिद्ध गाने तेरी मिट्टी के सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक (B Praak ) ने बुधवार को उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी और आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बी प्राक के साथ उनकी टीम के सदस्य भी थे। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन अद्भुत हैं और मंदिर की व्यवस्था भी शानदार है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और सभी को एक बार भस्म आरती में शामिल होना चाहिए। बी प्राक (B Praak) ने महाकाल दर्शन के बाद मंगलनाथ मंदिर में भी पूजा की।

उन्होंने कहा कि उज्जैन की भूमि पवित्र है और यहां के मंदिरों में पूजा करना एक अद्वितीय अनुभव है। बी प्राक को साल 2021 में तेरी मिट्टी गाने के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने कई अन्य प्रसिद्ध गानों के लिए भी संगीत दिया है और उनकी आवाज़ को लाखों लोग पसंद करते हैं।

Latest news
- Advertisement -

आपका वोट

क्या कोटा में छात्रों के सुसाइड के लिए कोचिंग संस्थानों को जिम्मेदार माना जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...