01Dec

UP Police New Vacancy 2024: UP पुलिस भर्ती में क्या होता है डीवी राउंड? लगते हैं ये डॉक्यूमेंट्स

UP Police New Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की 60,244 पदों पर भर्ती के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हो चुकी है। जिसका रिजल्ट भी आ चुका है। अब इस भर्ती के लिए डीवी (DV Round) और पीएसटी राउंड (PST) होना बाकी है। इसके लिए लिखित परीक्षा में पास कुल 1,74,316 अभ्यर्थियों को अगले राउंड के बुलाया जाएगा। इन दोनों राउंड में उत्तीर्ण अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती के अंतिम राउंड पीईटी में पहुंच जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि UP पुलिस भर्ती में पीएसटी, पीईटी और डीवी राउंड क्या होता है और इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।

इसी महीने होगा डीवी राउंड

UP पुलिस भर्ती में डीवी राउंड बहुत अहम होता है। डीवी राउंड का फुल फॉर्म डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होता है। बता दें कि डीवी राउंड के बाद ही चयनित उम्मीदवारों की आगे की प्रक्रिया शुरू होती है। डीवी राउंड के बाद शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होता है। यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए PST राउंड इस महीने (दिसंबर) के तीसरे सप्ताह में होना है। इसमें सफल अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का होगा।

डीवी राउंड के लिए के जरूरी दस्तावेज

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड यानी डीवी राउंड में आवश्यक दस्तावेज न होने पर उम्मीदवारों का चयन रद्द कर दिया जा सकता है। इसलिए इन दस्तावेजों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

  1. फोटो युक्त दस्तावेज-आधार,
    फोटो युक्त आईडी कार्ड: जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड आदि।
  2. अटेस्टेड फोटो आईडी की एक कॉपी। किसी ए ग्रेड अफसर से वेरिफाइड।
  3. कास्ट सर्टिफिकेट-ओबीसी, एस, एसटी के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अपने कास्ट सर्टिफिकेट। 
  4. निवास प्रमाण पत्र: UP का निवास प्रमाण पत्र। 
  5. जाति प्रमाण पत्र: आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST) के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र और उसकी सत्यापित प्रति
  6. इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र और मार्कशीट: ऑरिजनल और सत्यापित प्रति की फोटो कॉपी।

इनके अलावा

  • अगर टेरिटोरियल आर्मी में हैं तो दो वर्षों की सेवा का सर्टिफिकेट।
  • अगर एनसीसी पास हो तो उसका सर्टिफिकेट।

सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रखें। अटेस्टेशन फार्म भर लें ताकि वेरिफिकेशन किसी तरह की प्रॉब्लम न हो।

यह भी पढ़ें:

Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से पंगा लेने वाले ‘SP भंवरसिंह शेखावत’ कौन हैं? जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *