मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायसेन वन मंडल के हलाली डैम क्षेत्र में 5 लुप्तप्राय गिद्धों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा. इनमे सिनेरियस और यंग बिल्ड दो प्रजाति शामिल है, इनपर नज़र रखने के लिए जीपीएस भी लिए गए ताकि इनकी गतिविधियों पर खास नजर बनाई जा सके,
रायसेन : सिनेरियस गिद्ध, सिनेरियस गिद्ध, जिसे यूरेशियन काले गिद्ध के नाम से भी जाना जाता है, माना जाता है की यह यूरोप का सबसे बड़ा गिद्ध है साथ ही यह दुनिया के सबसे भारी और विशाल शिकारी पक्षियों में से एक है, इसके पंखों का फैलाव लगभग 3 मीटर तक होता है।

लॉन्ग-बिल्ड गिद्ध (भारतीय गिद्ध) यह हल्के भूरे रंग के होते हैं, इसके गहरे रंग के सिर और गर्दन पर सफ़ेद पंख होते हैं, चोंच हल्की होती है, और गर्दन के पीछे एक हल्का कॉलर होता है जो अधिक स्पष्ट होता है। किशोर गिद्ध की चोंच गहरी होती है, सिर और गर्दन पर अधिक सफ़ेद पंख होते हैं, और उसका पूरा शरीर भूरा होता है, छाती और पेट पर हल्की धारियाँ होती हैं।
उड़ते समय, इसके हल्के निचले हिस्से और पंखों के नीचे का भाग गहरे उड़ान पंखों के विपरीत दिखता है। यह प्रजाति चट्टानों और खंडहरों पर, और कभी-कभी पेड़ों पर भी, कॉलोनियों में घोंसला बनाती है। यह पतली चोंच वाले गिद्ध से मिलता-जुलता है, लेकिन भारतीय गिद्ध इतने पतले नहीं होते और इनकी चोंच हल्की होती है और कान के छेद बहुत छोटे होते हैं।

मोहन यादव ने ये कहा –
मोहन यादव ने जटायु का नाम लेते हुए कहा की भारतीय परंपरा में गिद्धों को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया है. रामायण में उल्लेख है कि जटायु ने रावण से माता सीता की रक्षा के प्रयास में आत्मोत्सग कर दिया रामायण में ही उसके भाई सम्पाती की भी कथा है, जिसने अपने छोटे भाई जटायु को सूर्य की तपन से बचाते हुए बलिदान दे दिया था








