PC: mint
दुनिया भर में जानी जाने वाली बेहतरीन और सबसे महंगी टेक कंपनी Apple ने अपना अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक Apple MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर छात्रों, नए यूज़र्स और बजट सेगमेंट के लिए पेश किया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹69,900 रखी गई है, जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 599 डॉलर से शुरू रहेगीं साथ यह उन लोगो के लिए खुशखबरी है जो लोग मैक तो उसे करना चाहते है मगर उसकी कीमत के कारण अपने हाथ खींच लेते है. मगर अब हर कोई एप्पल का लैपटॉप का सपना पूरा कर सकेंगे मैक बुक के नए लॉन्च के साथ, कम कीमत, दमदार चिप और लंबी बैटरी लाइफ के साथ MacBook Neo Apple का सबसे किफायती लैपटॉप बन गया है। इससे MacBook पहली बार बड़े बजट वाले प्रीमियम लैपटॉप की छवि से बाहर निकलकर आम यूज़र्स तक पहुंच सकता है।
कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में Mac का अनुभव लेना चाहते हैं। नया MacBook Neo डिजाइन, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में कई खास फीचर्स के साथ आता है। MacBook Neo की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस लैपटॉप में 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस करीब 500 निट्स है और यह 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। इसमें मजबूत एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है और यह चार रंगों Silver, Blush, Indigo और Citrus में उपलब्ध है। MacBook Neo में कंपनी ने A18 Pro प्रोसेसर दिया है, जो पहले iPhone 16 Pro सीरीज़ में इस्तेमाल किया गया था। यह पहली बार है जब Apple ने अपने Mac लैपटॉप में iPhone वाली A-series चिप का इस्तेमाल किया है।
रैम, स्टोरेज और बैटरी
MacBook Neo में बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर करीब 16 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है।








