P.C : abpnews
मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले विशेष दर्शन और पूजा-अर्चना की। अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मंदिर में जाकर भगवान गणेश से देश के लिए जीत और सफलता का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में टीम की मौजूदगी ने माहौल को बेहद भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
सिद्धिविनायक मंदिर, जिसे “इच्छा पूरी करने वाला गणपति” कहा जाता है, लंबे समय से खिलाड़ियों, फिल्मी सितारों और नेताओं की आस्था का केंद्र रहा है। टीम इंडिया का यहां आना न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाता है कि खिलाड़ी मैदान में उतरने से पहले मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति भी तलाशते हैं।

सेमीफाइनल से पहले इस तरह का आशीर्वाद लेना टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि भगवान गणेश की कृपा से भारत इस बार खिताब जीतने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाएगा।








