अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट की वह पहली महिला बन चुकी है जो अंतराष्ट्रीय कंपनी मेटल की बार्बी टीम में शामिल हुई है, यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन चुकी है,
मेटल ने “बार्बी ड्रीम टीम” को इसलिए शुरू किया था ताकि वह उन महिलाओं को सम्मानित कर सके जो विभिन्न क्षेत्रों सर्वोत्तम कार्य करके अपना देश का मान बढ़ा रही है. जो दुनिया भर की लड़कियों को अपने सपनो को साकार करने के लिए प्रेरित करती है. इस टीम में स्मृति मंधाना का शामिल होना क्रिकेट में महिलाओं की लोकप्रियता और बढ़ते प्रभाव को बताता है.
बार्बी का उद्देश्य प्रेरणा देना
भारतीय क्रिकेट महिला टीम में समृति मंधाना खास बल्ले बाजों मे से एक है, साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप जैसे कई अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, और के कारण वह विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ महिले क्रिकेटरों में गिनी जाती है, अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर भारत को विश्व स्तर पर जीत दिलाने में इनकी खास भूमिका है.
मैटल के अनुसार, स्मृति मंधाना का कस्टम बार्बी डॉल उनके खेल कौशल, आत्मविश्वास और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को दर्शाता है। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान न केवल स्मृति मंधाना की उपलब्धियों को मान्यता देता है, बल्कि महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान भी दिलाता है। इस कदम से युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी और महिलाओं के खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।








