PC: indiatoday.in
साउथ के सुपर स्टार यश अपनी एक्शन फिल्मो को लेकर अक्सर दर्शको में अपनी खास जगह बनाये रहते है मगर इस बार उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक ने रिलीज़ से पहले ही 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, तो रीलीज़ के बाद तो बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन देखने लायक होगा,
बता दें की फिल्म निर्माता डॉ, जी.धनंजयन कहना है की इसके रिलीज़ से पहले ही इस फिल्म का बिजनेस करीब 600 करोड़ हो चूका है.
उन्होंने कहा, “उन्होंने सिर्फ प्री-बिज़नेस से ही लगभग 600 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।” उनके अनुसार यह सफलता केवल यश की स्टार पावर की वजह से नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति का परिणाम है।
डॉ. जी. धनंजयन का मानना है कि फिल्म की कास्टिंग बहुत सोच-समझकर की गई है। इसमें नयनतारा, रुक्मणि वसंत , टॉविनो थॉमस और अमित करवाल जैसे कलाकारों को अलग-अलग बाज़ारों को ध्यान में रखकर चुना गया है। उन्होंने बताया कि नयनतारा को जवान से और रुक्मिणी वसंत को कांतारा के बाद देशभर में पहचान मिली।
धनंजयन के अनुसार असली पैन-इंडिया फिल्म वही होती है जिसे शुरुआत से पूरे भारत के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जाए, न कि सिर्फ डब करके रिलीज़ किया जाए। उनके मुताबिक टॉक्सिक ने यह रणनीति सही ढंग से अपनाई है, और इसकी प्री-रिलीज़ कमाई इस बात का प्रमाण है। अब फिल्म की असली परीक्षा 19 मार्च को रिलीज़ के बाद होगी।







