Breaking

वासेपुर गैंगस्टर फहीम खान अब जेल से बाहर आएंगे, 16 साल बाद होगी जेल से रिहाई

Last Updated:November 09, 2025, 10:02 IST

Wasseypur Gangster Fahim Khan News : धनबाद के वासेपुर क्षेत्र का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान 16 वर्षों के बाद जेल से बाहर आने वाला है. झारखंड हाई कोर्ट ने उसकी रिहाई के आदेश दिए हैं, जिससे उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. 75 साल के फहीम खान की रिहाई के आदेश से इलाके में अलग तरह की चर्चा है.

Your paragraph text – 1

पटना/संजय गुप्ता. सगीर हसन सिद्धिकी के हत्या के आरोप में सजा काट रहे वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान फिर से खुली हवा में सांस ले पाएंगे, क्योंकि वह अब जेल से बाहर आएंगे. झारखंड हाई कोर्ट ने वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को जेल से छोड़ने का आदेश दिया है. न्यायालय के इस आदेश के बाद से फहीम के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. फहीम खान 16 वर्षों के बाद जेल से बाहर आएंगे. फहीम खान 75 वर्ष से अधिक उम्र के हैं. बता दें कि  जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद फहीम खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के अंदर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है.

झारखंड हाई कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

अधिवक्ता शहबाज सलाम ने बताया कि फहीम खान ने 29 नवंबर 2024 को याचिका दायर करते हुए अपनी रिहाई की गुहार लगाई थी. जिसमें फहीम खान की ढलती उम्र और बीमारियों का हवाला देते हुए उन्हें जेल से मुक्त करने का अनुरोध किया गया था. कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को रिव्यू बोर्ड बनाकर इसकी समीक्षा का आदेश दिया था. अधिवक्ता ने बताया कि फहीम खान की उम्र 75 साल से अधिक हो चुकी है. 20-22 साल से भी अधिक समय से जेल में बंद हैं. न्यायालय ने इन्हीं दलिलों को देखते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है.

वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को झारखंड हाई कोर्ट ने 16 साल बाद जेल से रिहा करने का आदेश दिया, परिवार में खुशी की लहर दौड़ी है.

फहीम खान के परिजन बोले- न्याय मिला

फहीम खान को रिहा करने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद फहीम खान के परिजनों में खुशी की लहर है. फहीम के बेटे इकबाल खान ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया. फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने बताया कि उन्हें तथा उनके परिवार को न्यायालय पर शुरू से ही भरोसा था कि उन्हें एक दिन न्याय जरूर मिलेगा. इकबाल खान ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए धनबाद पुलिस का धन्यवाद किया है.

‘अपराध छोड़ो, मुख्यधारा में आओ’ का संदेश

इसके साथ ही उन्होंने अपराध का रास्ता चुनने वाले वैसे युवाओं को आगाह किया है कि अपराध का रास्ता चुनने वालों को हमेशा ही बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं इसलिए अपराध की दुनिया को छोड़ मुख्यधारा में लौटें. 1989 में सगीर की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड में फहीम खान को सजा हुई थी. 2009 से ही जेल में सजा काट रहे थे. बहरहाल, कोर्ट के आदेश के बाद फहीम के परिवार और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है.

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

Location :

Dhanbad,Jharkhand

First Published :

November 09, 2025, 10:02 IST

homejharkhand

वासेपुर गैंगस्टर फहीम खान अब जेल से बाहर आएंगे, 16 साल बाद होगी जेल से रिहाई

Source

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com