बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को किसी बुरे सपने (नाइटमेयर) जैसा बताया है। दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीधे नवाजुद्दीन को टैग करते हुए लिखा “बात करने की तमीज नहीं, एटीट्यूड अलग लेवल का”।
दीया के इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि उन्होंने अपने गुस्से के पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने व्यवहार, बयानों या निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आए हों।
2017 में अपनी आत्मकथा ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ वापस लेने से लेकर चित्रांगदा सिंह के फिल्म छोड़ने, पत्नी आलिया के साथ कानूनी जंग तक, नवाजुद्दीन का करियर उपलब्धियों के साथ-साथ बड़े विवादों से भी घिरा रहा है।








