Breaking

मानव ने अंतरिक्ष में रचा अद्भुत इतिहास !

NASA का ऐतिहासिक स्पेसक्राफ्ट Voyager 1 अंतरिक्ष में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां आज से पहले इंसानों का कोई भी यान नहीं पहुंच पाया है. नासा के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 3 बजकर 46 मिनट और 7 सेकंड (3:46:07 PM IST) पर Voyager 1 धरती से ‘वन लाइट-डे’ (One Light-Day) की ऐतिहासिक दूरी पार कर ली हैं. अंतरिक्ष के अनंत अंधेरे में 49 साल, 2 महीने और 11 दिन का लंबा सफर तय करने के बाद यह यान लगातार इंसानियत की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है.

क्या होता है यह ‘One Light-Day’ ?

आमतौर पर जब हम ‘दिन’ या ‘साल’ की बात करते हैं, तो हमारा मतलब समय से होता है. लेकिन अंतरिक्ष विज्ञान में ‘लाइट-डे’ या ‘लाइट-ईयर’ समय नहीं, बल्कि दूरी नापने का पैमाना है. ब्रह्मांड में सबसे तेज चलने वाली चीज प्रकाश यानी लाइट है, जो एक सेकंड में करीब 3 लाख किलोमीटर (186,000 मील) की रफ्तार से भागती है. अब आप अंदाजा लगाइए कि इतनी भयंकर रफ्तार से चलने वाली रोशनी पूरे 24 घंटे में जितनी दूरी तय करेगी, उसे ही ‘वन लाइट-डे’ कहा जाता है.

Voyager 1 के मामले में यह दूरी धरती से 16 अरब मील (16 Billion Miles) से भी ज्यादा है. इसे आसान भाषा में ऐसे समझिए कि सूरज की रोशनी को धरती तक आने में सिर्फ 8 मिनट से थोड़ा ज्यादा समय लगता है. हमारे सौरमंडल के सबसे आखिरी ग्रह नेपच्यून तक पहुंचने में भी सूरज की किरणों को 4 घंटे 10 मिनट लगते हैं. लेकिन 18 नवंबर 2026 के बाद से धरती पर मौजूद नासा के ‘डीप स्पेस नेटवर्क’ से भेजा गया कोई भी रेडियो सिग्नल Voyager 1 तक पहुंचने में पूरे 24 घंटे लेगा और जब यान वहां से अपना जवाब भेजेगा, तो उसे धरती पर रिसीव करने में अगले 24 घंटे और लगेंगे. यानी एक छोटी सी बातचीत में पूरे दो दिन का वक्त लगेगा.

सिर्फ 4 साल के लिए बना था, 49 साल से कर रहा है कमाल

Voyager 1 की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है. इसे 2 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था. हैरानी की बात यह है कि वैज्ञानिकों ने इसे केवल 4 साल के एक छोटे मिशन के लिए तैयार किया था, जिसका काम सिर्फ जुपिटर और सैटर्न ग्रहों की स्टडी करना था. दिलचस्प बात यह है कि इसका जुड़वां यान Voyager 2 इससे 16 दिन पहले लॉन्च हुआ था, लेकिन अपनी खास रफ्तार और रास्ते की वजह से Voyager 1 उससे काफी आगे निकल गया. नासा के मुताबिक, Voyager 2 को धरती से एक लाइट-डे की इस दूरी तक पहुंचने में अभी नवंबर 2035 तक का इंतजार करना होगा.

अंतरिक्ष में आगे बढ़ते हुए अगस्त 2012 में Voyager 1 हमारे सौरमंडल की सीमा को पार करके ‘इंटरस्टेलर स्पेस’ में दाखिल होने वाला पहला मेन मेड क्राफ्ट बना था. आज भी यह करीब 38,000 मील प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से अंतरिक्ष के सीने को चीरता हुआ आगे बढ़ रहा है. आपको 1990 में खींची गई धरती की वो मशहूर तस्वीर ‘Pale Blue Dot’ तो याद ही होगी, जिसमें हमारी पूरी पृथ्वी एक छोटे से नीले बिंदु जैसी दिखती है. वो ऐतिहासिक फोटो इसी Voyager 1 ने खींची थी. फिलहाल यह यान ‘Ursa Minor’ तारामंडल में स्थित ‘Gliese 445’ नाम के एक तारे की दिशा में बढ़ रहा है, जो धरती से 17 लाइट-ईयर्स दूर है.

घटती बैटरी के बीच नासा ने कैसे जिंदा रखा है यह यान ?

Voyager 1 में प्लूटोनियम जनरेटर लगे हैं, जो धीरे-धीरे अपनी ऊर्जा खो रहे हैं. हर साल इसकी पावर में करीब 4 वॉट की कमी आ रही है. इसे जिंदा रखने के लिए नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के इंजीनियरों ने बेहद समझदारी से काम लिया है. उन्होंने यान की ऊर्जा बचाने के लिए इसके गैर-जरूरी हीटर और कई वैज्ञानिक उपकरणों को एक-एक करके बंद कर दिया है. इसी साल की शुरुआत में भी पावर बचाने के लिए एक और इंस्ट्रूमेंट बंद किया गया था.

अब रिटायर्ड हो चुके पुराने इंजीनियरों की मदद से एक छोटी सी टीम हफ्ते में एक बार इस यान को कमांड भेजती है. अक्टूबर 2026 में इसमें कम्युनिकेशन से जुड़ी एक तकनीकी दिक्कत भी आई थी, लेकिन इस बुजुर्ग यान ने हार नहीं मानी और फिर से संपर्क साध लिया. इस मिशन के ओरिजिनल प्रोजेक्ट मैनेजर जॉन कसानी की एक बात आज भी बेहद मशहूर है. उन्होंने कहा था कि हमने इन यानों को 30 या 40 साल चलने के लिए डिजाइन नहीं किया था, बल्कि हमने इन्हें इस तरह बनाया था कि ये कभी फेल न हों.

पूरी दुनिया ने मनाया इस ऐतिहासिक पल का जश्न

इस अद्भुत उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए नासा ने पूरी दुनिया के लोगों को ‘Shine Bright for Voyager’s Light-Day’ कैंपेन से जुड़ने का न्योता दिया था. नासा ने लोगों से अपील की थी कि वे 17 नवंबर की शाम सूर्यास्त के बाद अपने फोन की फ्लैशलाइट या टॉर्च जलाकर आसमान की तरफ सुनहरी रोशनी की लहर बनाएं और मोर्स कोड (Morse Code) के जरिए अंतरिक्ष में Voyager का कॉल साइन ‘V-G-R’ लिखें.

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com