लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग

LUCKNOW: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में कई छात्र आग में फंस गए। इसी दौरान एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन नीचे ग्रिल पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फायरकर्मियों ने राहत कार्य के लिए बिल्डिंग की पिछली दीवार भी तोड़ दी है। बताया जा रहा है कि अंदर करीब 10 से 12 लोग फंसे हुए हैं ।

मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौजूद हैं, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 14 एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया है। जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित थे, जबकि दूसरे फ्लोर पर कोचिंग और 3D आर्ट से जुड़ा स्टूडियो काम करता था। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे


Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com