Breaking

Breaking News LIVE: कोलकाता में 4 साल की बच्ची से रेप के बाद मचा बवाल, गुहावटी में आज गरजेंगे राफेल और तेजस

Live now

Last Updated:November 09, 2025, 12:52 IST

Breaking News: कोलकाता में एक चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद बवाल मच गया है. बंगाल भाजपा ने ममता प्रशासन पर केस दर्ज ना करने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमला बोला है. इधर, उत्तर-पूर्वी सीमा पर हलच…और पढ़ें

गुवाहाटी में आज एयर-शो आयोजित किया जा रहा है. (फाइल फोटो)

Today Breaking News: कोलकाता में एक बार फिर से दिलदहलाने वाली रेप की घटना हुई है. बीती रात हैवानों ने दादी संग सो रही एक 4 साल की मासूम को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. इस घटना के बाद से भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हालवर हो गई. साथ ही पुलिस पर इस केस में लिपापोती करने का आरोप लगाया. दूसरी ओर आज चीन की सीमा से लगे असम में एयर-शो आयोजित किया जा रहा है. गुवाहाटी स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सुखोई, राफेल, तेजस और मिराज सहित लगभग 75 लड़ाकू विमान इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह पहली बार पूर्वोत्तर वायु सेना दिवस समारोह का भी प्रतीक होगा.

कोलकाता की घटना ने फिर से महिला की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कोलकाता में बीते साल आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद क्रूर हत्या हुई थी. तब से कई रेप की घटना सुर्खियों में रही. अब चार साल की बच्ची के साथ इस घटाना ने लोगों की सुरक्षा और प्रशासन की नाकामी पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

आज गुवाहाटी में एयर-शो आयोजित हो रहा है. यह पूर्वोत्तर भारत में वायु सेना का पहली बार एयर-शो होगा. शो का आगाज पारंपरिक ध्वज निर्माण के बाद, कार्यक्रम की शुरुआत स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए तेजस से होगी. यह मध्यकालीन असम के इतिहास के एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पात्र, लाचित बरफुकन, जिन्होंने मुगल सेना को हराया था, के नाम पर “लाचित” चिन्ह के साथ उड़ान भरेगा. इसमें वायु सेना के अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे, जो असम के राष्ट्रीय प्रतीक, गैंडे के चिन्ह के साथ उड़ान भरेंगे.

November 9, 2025 12:52 IST

Breaking News LIVE: बच्ची से रेप करने वाले आरोपी उसका दादा है

Kolkata Rape Case: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि बच्ची के दादा की पहचान नाबालिग से बलात्कार के मुख्य आरोपी के रूप में हुई है. उन्हें हिरासत में लिया गया है. सूत्रों ने आगे बताया कि इस घटना के बाद परिवार अस्पताल से भाग गया था, हालांकि बच्ची की स्थिति खराब होने की वजह बाद में वापस लौट आया, जिसके बाद पुलिस ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

November 9, 2025 11:43 IST

Breaking News LIVE: मणिपुर में 8 महीने के राष्ट्रपति शासन के बाद सरकार गठन का रास्ता साफ-सूत्र

Breaking News LIVE: मणिपुर में 8 महीने के राष्ट्रपति शासन के बाद सरकार की गठन की संभावना दिख रही है. न्यूज18 के सूत्रों के अनुसार, BJP और सहयोगी विधायकों में नई सरकार बनाने पर सहमति बन गई है. BJP के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष इस हफ्ते मणिपुर दौरे पर आएंगे, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़े. पिछले महीने 25 BJP विधायकों ने दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को प्रस्ताव सौंपा था. पूर्व CM एन बिरेन सिंह ने कहा, ‘सभी एकजुट है, जनता की मांग पूरी होगी.’ मध्य नवंबर तक नई सरकार बनने की उम्मीद है.

November 9, 2025 10:23 IST

Breaking News LIVE: कांग्रेस के नवाबजादे VACATION पर हैं- राहुल गांधी की पचमढ़ी सफारी पर भाजपा का तंज

Breaking News LIVE: राहुल की जंगल सफारी पर बीजेपी ने निशाना साधा है. भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए उनको नेपो किड, नवाबजादा बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बिहार के अतिमहत्वपूर्ण चुनाव के वक्त सबसे बड़े NEPO KID कांग्रेस के नवाबजादे VACATION पर हैं. PICNIC MODE पर है- जब जंग लड़ी जा रही है. बिहार चुनाव में फिर हारेंगे और कहेंगे वोट चोरी हो गया. चुनाव आयोग पर दोष मढ़ेंगे. वोट चोरी नहीं PRIORITY चोरी है. ये LOP – Leader of पर्यटन and party हैं.

November 9, 2025 10:15 IST

Breaking News LIVE: 3 दिन, 926 अपराधी… क्या है हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ जिससे थरथर कांप रहे अपराधी

Breaking News LIVE: हरियाणा पुलिस के ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तीसरे दिन 54 कुख्यात अपराधियों को जेल भेजा गया. तीन दिनों में कुल 926 गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें 110 कुख्यात अपराधी शामिल हैं. ‘नो प्लेस टू हाइड’ रणनीति के तहत हर थाना, जिला और एसटीएफ ने सख्त कार्रवाई की, पड़ोसी राज्यों से समन्वय बढ़ाकर अपराधियों के भागने के सभी रास्ते बंद किए गए. राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है.

November 9, 2025 10:09 IST

Breaking News LIVE: कोलकाता में बच्ची संग रेप पर भाजपा ने ममता पर बोला हमला

Breaking News LIVE: कोलकाता के हुगली जिले में एक चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना पर भाजपा ने ममता सरकार पर हमला बोला है. बंगाल भाजपा प्रमुख शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘तारकेश्वर में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है. परिवार पुलिस स्टेशन भागा, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई! अस्पताल ले जाया गया फिर चंदननगर रेफर कर दिया गया. तारकेश्वर पुलिस अपराध को दबाने में लगी है. यह ममता बनर्जी के बेलगाम शासन का असली चेहरा है. एक बच्ची की ज़िंदगी बर्बाद हो गई, फिर भी पुलिस सच्चाई को दबाकर राज्य की नकली कानून-व्यवस्था की छवि को बचा रही है.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 09, 2025, 09:16 IST

homenation

कोलकाता में बच्ची से रेप के बाद मचा बवाल, गुहावटी में गरजेंगे राफेल-तेजस

Source

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com