Last Updated:November 09, 2025, 12:49 IST
कोलकाता रेप केस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है. पुलिस के सूत्रों से बताया जा रहा है कि दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची का दादा ही था. सुबह 10 बजे उसकी गिरफ्तारी हो गई है.
कोलकाता में 4 साल की बच्ची से रेप मामले में दादा गिरफ्तार. (सांकेतिक)
Kolkata News: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि बच्ची के दादा की पहचान नाबालिग से बलात्कार के मुख्य आरोपी के रूप में हुई है. उन्हें हिरासत में लिया गया है. सूत्रों ने आगे बताया कि इस घटना के बाद परिवार अस्पताल से भाग गया था, हालांकि बच्ची की स्थिति खराब होने की वजह बाद में वापस लौट आया, जिसके बाद पुलिस ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.
सूत्रों के अनुसार, परिवार खानाबदोश बंजारा समुदाय से ताल्लुक रखता है. उनके पास कोई आधिकारिक पहचान पत्र नहीं है. शुरुआत में, उन्होंने पुलिस स्टेशन का रुख किया और बाद में बच्ची के गले पर कट का निशान पाए जाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जांच के दौरान, डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची से खून बह रहा था, जो यौन उत्पीड़न का संकेत देता है.
प्राइवेट पार्ट्स पर चोट को निशान
बच्ची को पहले तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई. बाद में परिवार ने पुलिस से ज़ोर देकर कहा कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है. इसके बाद अधिकारियों ने जांच फिर से शुरू की और बच्ची को मेडिकल-लीगल जांच के लिए भर्ती कराया. भाजपा ने तारकेश्वर पुलिस स्टेशन पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि जब उसे पहली बार अस्पताल ले जाया गया था, तब ‘उसके गुप्तांगों पर चोटों के निशान’ दिखाई देने के बावजूद अधिकारियों ने कार्रवाई में देरी की.
तड़के गायब हो गई
हुगली (ग्रामीण) पुलिस ने कहा कि वह रविवार शाम 4 बजे मामले की जांच की जानकारी देगी. जांच ने भी सवाल खड़े किए हैं. परिवार का आरोप है कि बच्ची शनिवार सुबह 4 बजे लापता हुई थी और सुबह 11 बजे मिली. उनका दावा है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन शुरुआत में उनकी चिंताओं को नज़रअंदाज़ कर दिया गया. विरोध प्रदर्शन के बाद ही पुलिस ने औपचारिक जांच शुरू की.
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Kolkata,West Bengal
First Published :
November 09, 2025, 12:31 IST
कोलकाता में बच्ची से रेप केस में बड़ा खुलासा, दादा ही निकला दरिंदा







