पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है । अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए अरिजीत ने लिखा कि इतने वर्षों से श्रोताओं का जो प्यार उन्हें मिला, उसके लिए वे आभारी हैं और अब वह प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लेंगे। उन्होंने इसे अपने करियर का एक शानदार सफर बताते हुए यहीं खत्म करने की बात कही ।
घोषणा के बाद अरिजीत सिंह ने अपने भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी, जिसमें इंडिपेंडेंट म्यूजिक, नए एल्बम, ग्लोबल कोलेबोरेशन और 2027 में वर्ल्ड टूर शामिल है। इस ऐलान पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। सिंगर बी-प्राक ने उन्हें जिंदगी भर का फैन बताया, वहीं रैपर रफ्तार ने कमेंट करते हुए लिखा— “सदियों में एक।”
सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा
“नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।”








