भोपाल – मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को नमन किया और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में वैचारिक शुचिता, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्र समर्पण के प्रतीक थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर मालती राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र एवं संतुलित विकास की बात करता है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा केवल राजनीतिक सिद्धांत नहीं, बल्कि अंत्योदय की भावना से जुड़ा जीवन दर्शन है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।








