भारतीय हाजिर बाजार में सोने की कीमतों ने आज सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया.
पिछले कारोबारी सत्र में जहाँ सोना ₹1,62,490 प्रति 10 ग्राम पर था, वहीं इस बार एक ही दिन में इसकी कीमत बढ़कर ₹1,73,090 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गयी। यानी महज एक सत्र में सोने की कीमत में ₹10,000 से भी अधिक की छलांग देखने को मिली।
निवेशकों और आम जनता पर पड़ेगा भारी असर
निवेशकों के लिए यह कीमतें भले लाभकारी हो सकती है, मगर आम जनता और गहनों की मांग पर असर बढ़ेगा।
ज्वैलरी सेक्टर में कीमतों के कारण बिक्री पर असर पड़ने की संभावना है।
ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में सोने की खरीदारी फिलहाल महँगी हो गई है।








