PC: USA TODAY
इंदौर : शहर चोईथराम अस्पताल के पास सब्जी मंडी के सामने की जा रही सीवर की सफाई के दौरान एक हादसा हो गया जिसमे 2 सफाई कर्मचरियों की मौत हो गयी, नगर निगम के २ कर्मचारी सीवर की सफाई के लिए उसमे उतारें मगर वहां की जहरीली गैस के कारण उनका डैम घुट गया और उनकी मोके पर मृत्यु हो गयी.
दरअसल, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ड्रेनेज चौक होने की शिकायत हुई थी जिसके बाद नगर की टीम सैंक्शन मशीन लेकर मौके पर पहुंची। जिसका पाइप टूटकर चेंबर में गिर गया था, जिसे निकलने के लिए कर्मचारी अंदर उतरा और उसकी डैम घुटने से मौके पर मौत हो गयी
मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुःख जताया है साथ ही 2023 के दिशा निर्देशों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पीड़ित परिवारो को 30 – 30 लाख रुपये देने के निर्देश भी दिए है. घटना का जिम्मेदार कोण है इसकी जाँच की जा रही है.








