PC: indiatoday
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी हाल ही में हुई शादी के बाद लगातार सोशल मीडिया और पैपराजी में बने हुए है इसी के चलते हाल ही में उन्होंने एक घोषणा करते हुए कहा की वे तेलंगाना में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को आर्थिक सहायता देंगे जिसमे वे एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाएंगे जो की देवर कोंडा ट्रस्ट के माध्यम से शुरू किया जायेगा।
इसमें तेलंगाना के 44 स्कूलों के बच्चों को लाभ मिल सकेगा जिसमे कक्षा 9वी और 10वीं के छात्रों को शामिल किया गया है,
इस प्रोग्राम का मुख्या उद्देश्य छात्रों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें शिक्षा के लिए सशक्त करना है, साथ छात्रों को आर्थिक रूप से आने वाली समस्या से लड़ने के लिए एक छोटा सा कदम है ताकि वे पढ़ लिख कर अपने सपनो को साकार कर सके.
शिक्षा पर विशेष जोर
कार्यक्रम की घोषणा के दौरान विजय देवरकोंडा ने ग्रामीणों को तेलुगु में संबोधित करते हुए छात्रवृत्ति की रूपरेखा और पात्रता से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और जरूरतमंद छात्रों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस घोषणा का समुदाय के लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद विजय की मां माधवी इस पहल से भावुक नजर आईं।
देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल तेलंगाना में जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।








