PC: inmybookshow.com
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बानी फिल्म संघ के सौ वराह की यात्रा के संघर्ष को दर्शाता है, संघ की स्थापना 1925 में हुई थी, संघ की स्थापना का उद्देश्य सामाजिक कार्य, भारतीय संस्कृति, शिक्षा देशभक्ति राष्ट्र सेवा के लिए कई कार्य किये है जो सराहनीय है. और इसे अब मध्यप्रदेश सरकार ने टेक्स फ्री करने का एलान कर दिया है,
बता दे की CM मोहन यादव ने यह घोषणा करते हुए खान की संघ का समाज में योगदान त्याग और साधना और राष्ट्र निर्माण में उसके सहयोग की कहानी हर वर्ग के पास पहुंचनी चाहिए
फ़िल्म शतक संघ के संघर्ष की सौ वर्षीय यात्रा को परदे पर उतारती है। इसमें संघ के इतिहास, उसके विचार, और स्वयंसेवकों के योगदान को नाटकीय और भावनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। फ़िल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि नई पीढ़ी को संघ की विचारधारा और उसके कार्यों से परिचित कराना है।
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह फ़िल्म केवल एक संगठन की कहानी नहीं है, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की गाथा है। उन्होंने कहा:
“संघ के स्वयंसेवकों ने अपने जीवन को साधना और सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके योगदान को जानना और समझना हर नागरिक के लिए आवश्यक है। शतक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”
डॉ. यादव ने यह भी कहा कि टैक्स फ्री करने से अधिक से अधिक लोग इस फ़िल्म को देख सकेंगे और संघ की यात्रा से प्रेरणा ले पाएंगे। शतक को टैक्स फ्री करने का निर्णय यह दर्शाता है कि राज्य सरकार इसे केवल एक फ़िल्म नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत मानती है।








