कल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एमपी दौरा

INDORE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे की शुरुआत इंदौर से करते हुए वे ओंकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगी । 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर जनजागरूकता का संदेश देंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति ग्वालियर और श्योपुर में आयोजित विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी । राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है । सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए इंदौर एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है । वहीं 17 से 19 जून तक शहर में विशेष यातायात डायवर्जन लागू रहेगा । प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है ।

18-19 जून को ट्रैफिक प्लान लागू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर दौरे को देखते हुए 18 और 19 जून को श्रद्धालुओं के लिए विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है । प्रशासन ने मंदिर दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराने की व्यवस्था की है, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे । इंदौर की ओर से आने वाले छोटे और मध्यम वाहन बड़वाह, मोरटक्का, सनावद और इनपुन मार्ग से होकर ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं ताम्रकर पार्किंग तक पहुंचेंगे । वहीं खंडवा और मूंदी की ओर से आने वाले वाहनों को भी सनावद और इनपुन के रास्ते इन्हीं पार्किंग स्थलों तक भेजा जाएगा। प्रशासन के अनुसार पार्किंग स्थल से श्रद्धालुओं को पैदल चलकर मंदिर दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए जाना होगा। यात्रियों से निर्धारित मार्गों और निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है

प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

पुलिस और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। प्रशासन ने लोगों से यात्रा के दौरान संभावित यातायात परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलने तथा सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है ।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे


Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com