BSNL का सैटेलाइट फोन लॉन्च,बिना नेटवर्क भी होगी कॉल

NEW DELHI: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत टैक्स सहित 1 लाख 34 हजार 166 रुपये रखी गई है। यह सामान्य स्मार्टफोन से पूरी तरह अलग है और मोबाइल नेटवर्क के बजाय सीधे सैटेलाइट के जरिए काम करता है। इस सैटेलाइट फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उन इलाकों में भी वॉयस कॉल की सुविधा देता है, जहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं पहुंचता। पहाड़ी क्षेत्रों, जंगलों, समुद्री इलाकों और अन्य ऑफ-ग्रिड स्थानों पर भी यह बिना किसी रुकावट के संचार बनाए रखने में सक्षम है । हालांकि, यह फोन आम उपभोक्ताओं के लिए सीधे उपलब्ध नहीं होगा। इसे खरीदने और इस्तेमाल करने के लिए सरकार की मंजूरी आवश्यक होगी। आपदा प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियों, रक्षा सेवाओं और दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए यह सैटेलाइट फोन एक महत्वपूर्ण संचार माध्यम साबित हो सकता है।

जहां नेटवर्क नहीं, वहां भी कॉल

बीएसएनएल का नया सैटेलाइट फोन उन इलाकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जहां मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है। यह फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होकर दूरदराज और ऑफ-ग्रिड क्षेत्रों में भी निर्बाध संचार की सुविधा उपलब्ध कराएगा । कंपनी के अनुसार, यह हैंडसेट वैश्विक सैटेलाइट नेटवर्क प्रदाता इनमारसैट के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। आपदा, प्राकृतिक संकट या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में भी यह फोन लोगों से संपर्क बनाए रखने में मददगार साबित होगा, जिससे राहत और बचाव कार्यों को गति मिल सकेगी।

खरीदने के लिए सरकार की अनुमति अनिवार्य

बीएसएनएल का नया सैटेलाइट फोन आम मोबाइल फोन की तरह बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होगा। भारत में सैटेलाइट फोन के उपयोग को लेकर सख्त नियम लागू हैं और इसे खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले दूरसंचार विभाग यानी DoT से अनुमति लेना अनिवार्य होगा । सरकार की मंजूरी के बिना सैटेलाइट फोन रखना या उसका संचालन करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है । बीएसएनएल ने स्पष्ट किया है कि यह फोन आम उपभोक्ताओं के लिए नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्ति और संस्थानों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में भी भरोसेमंद संचार की आवश्यकता होती है, जैसे आपदा प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियां और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत टीमें ।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com