Breaking

भगवान भोलेनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का इंदौर में विरोध

INDORE: भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया । अखिल भारतीय बलाई महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांवड़िए और समाजजन थाने पहुंचे और संबंधित मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई । अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चंदन नगर थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा । प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जिस अंसारी की कथित टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं । उन्होंने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की । वहीं पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम

भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में चंदन नगर थाने पहुंचे अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने आरोप लगाया कि मौलाना जर्जिस अंसारी ने अपनी तकरीर में भगवान भोलेनाथ के बारे में अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियां की हैं, जिससे हिंदू समाज और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं । उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में महामंडलेश्वर नितिन दास महाराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री चंदन नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की । मनोज परमार ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांवड़ यात्रा आगे बढ़ाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि अगले सोमवार को लगभग 5 हजार लोगों की कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर चंदन नगर थाने या एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

इंदौर के चंदन नगर थाने पहुंचे प्रदर्शनकारियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । एसीपी शिवेंद्र जोशी ने बताया कि आवेदन के साथ एक वीडियो भी सौंपा गया है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है । एसीपी शिवेंद्र जोशी के मुताबिक, चंदन नगर से गंगवाल की ओर कांवड़ यात्रा के दौरान अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में कुछ लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई । शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दूसरे धर्म के एक धार्मिक गुरु ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा गया है। फिलहाल वीडियो की सत्यता, उसका स्थान और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com