Breaking

झारखंड में छात्र आंदोलन 15वें दिन भी जारी,10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी

RANCHI: झारखंड PSC-SSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है । छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच आज करीब एक घंटे तक दूसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन बैठक में किसी तरह की सहमति नहीं बन सकी । सरकार की ओर से छात्रों के सुझाव लेने के लिए ई-मेल आईडी और फीडबैक नंबर जारी किया गया है । मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार छात्रों के अलग-अलग समूहों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करेगी और सभी सुझावों पर विचार करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा । वहीं, झारखंड PSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छह छात्र अनशन पर बैठे हैं । छात्रों का कहना है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। बातचीत से समाधान नहीं निकलने के बाद आंदोलन और तेज होने के संकेत हैं । छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है, जिससे आने वाले दिनों में आंदोलन के और बड़ा रूप लेने की संभावना है ।

10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी

शुक्रवार को सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने साफ कर दिया है कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा । छात्रों की मांग है कि 9 अगस्त तक JPSC और JSSC से जुड़ी सभी मांगों पर सरकार फैसला लेकर उन्हें पूरा करे । अगर 9 अगस्त तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो छात्र पहले से तय कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करेंगे ।

इधर, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से छात्रों और अभिभावकों से रांची पहुंचने की अपील की जा रही है । सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा गया है कि सरकार 10 अगस्त को छात्रों को रांची पहुंचने से रोक सकती है, इसलिए 8 और 9 अगस्त को ही रांची पहुंचें । मंच का दावा है कि हजारीबाग में सरकार ने 10 बसों को पहले ही रोक दिया है । हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, कल सरकार और छात्रों के एक गुट के बीच हुई बैठक को दोनों पक्षों ने सकारात्मक बताया। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों को समझा है और उन पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है । बैठक में मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव मौजूद रहे, जबकि छात्रों की ओर से रवींद्र पासवान समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए ।

SDM ने छात्रों से की बातचीत

शुक्रवार को एसडीएम स्टेडियम पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की। एसडीएम ने छात्रों के सामने सरकार का पक्ष रखा और बातचीत के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले नाम देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से बातचीत केवल छात्रों के साथ ही की जाएगी।
इसके बाद छात्रों ने अपने प्रतिनिधिमंडल में नामों में संशोधन किया और कुल 10 छात्रों को शामिल किया गया। छात्र प्रतिनिधिमंडल के इन्हीं सदस्यों के साथ सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ी ।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com