Breaking

श्रीलंका टेस्ट से पहले इंडिया को बड़ा झटका… टीम में ‘इंजरी इमरजेंसी’, एक के बाद एक चोटिल सितारे, बीसीसीआई ने बुलाई बैठक

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले चोटों की समस्या से जूझ रही है। अभ्यास मैच के दौरान साई सुदर्शन के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की खबर ने टीम मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ा दी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या समेत करीब 13 खिलाड़ी इस समय चोट या फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया में इस वक्त ‘इंजरी इमरजेंसी’ जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।

अभ्यास मैच में बल्लेबाजों ने दिखाया दम
श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने अभ्यास मैच में अपनी तैयारी का मजबूत संकेत दिया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 357 रन बना लिए। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 40 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने भी 63 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम की कोशिश खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखने की है, लेकिन लगातार सामने आ रही चोटों ने टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


सुदर्शन और बुमराह की फिटनेस पर नजर
साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह को फिटनेस के आधार पर टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया था। हालांकि, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की एक्सपर्ट टीम ने पूरी स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने का फैसला किया है। व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट हार्दिक पंड्या क्वाड्रिसेप्स की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव मस्ट्रिंग की चोट के कारण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं।


स्पोट्र्स साइंस टीम पर बढ़ा दबाव
टीम इंडिया में बढ़ती चोटों के बीच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोट्र्स साइंस टीम पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। दरअसल, 2025 की शुरुआत में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से टीम में कोई हेड नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की चोट और उनके रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है। टीम मैनेजमेंट और सीओई की विशेषज्ञ टीम का फोकस अब खिलाड़ियों को सुरक्षित तरीके से मैदान पर वापस लाने पर है।

बीसीसीआई ने लिया स्थिति का जायजा लेने का फैसला
लगातार चोटों की समस्या को देखते हुए ठब्ब्प् भी अब सक्रिय हो गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे, जहां वह क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन और चोट से उबरने की प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे।


चिंता का विषय
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले चोटों की बढ़ती संख्या ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। अब नजर इस बात पर होगी कि बीसीसीआई और सीओई मिलकर खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी इस चुनौती का किस तरह समाधान करते हैं।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #banana
  • #BHOPAL
  • #MADHYAPRADESH
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • इंदौर
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ
    •   Back
    • WEATHER

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com