एमपी बोर्ड 10वीं मुख्य परीक्षा 24 फरवरी और 12वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 जून से शुरू होगी। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख भी एमपीबीएसई ने घोषित कर दी है। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने 13 अगस्त को एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
सुबह 9ः00 से दोपहर 12ः00 बजे तक रहेगा समय
परीक्षा सुबह 9ः00 बजे से लेकर दोपहर 12ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8ः00 बजे ही रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। सुबह 8ः30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी स्टूडेंट को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले यानी सुबह 8ः45 बजे प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे, जबकि उत्तर पुस्तिका 5 मिनट पहले दी जाएगी। छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा 2027 टाइम टेबल
24 फरवरी- मराठी/गुजराती/पंजाबी/सिंधी/पेंटिंग/ गायन/कंप्यूटर
25 फरवरी- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनएसक्यूएफ
27 फरवरी- उर्दू
2 मार्च- हिंदी
5 मार्च- गणित स्टैंडर्ड, गणित बेसिक
9 मार्च- अंग्रेजी
12 मार्च- संस्कृत
15 मार्च- विज्ञान
18 मार्च- सामाजिक विज्ञान
दसवीं दूसरी परीक्षा जून में होगी
कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 जून से लेकर 30 जून तक होगा। परीक्षाएं सुबह 9ः00 बजे से लेकर दोपहर 12ः00 तक चलेगी। पहले दिन इंग्लिश का पेपर आयोजित किया जाएगा। सोशल साइंस पेपर के साथ परीक्षा का समापन होगा।
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल
17 फरवरी- बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन
18 फरवरी- उर्दू, मराठी
20 फरवरी- संस्कृत
22 फरवरी- शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
23 फरवरी- हिंदी
26 फरवरी- अंग्रेजी
4 मार्च- अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र, भारतीय कला का इतिहास
8 मार्च- बायोलॉजी
11 मार्च- राजनीतिक शास्त्र
13 मार्च- रसायन शास्त्र, इतिहास, बिजनेस स्टडीज
16 मार्च- गणित
17 मार्च- होम साइंस, कृषि और अकाउंटेंसी
19 मार्च- भूगोल, शरीर रचना, क्रॉप प्रोडक्शन
कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं?
एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से लेकर 19 मार्च तक आवंटित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय के लिए स्कूलों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। एमपीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है की जरूरत पड़ने पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं छुट्टी के दिन भी आयोजित हो सकती हैं। इसके अलावा तरीकों में बदलाव भी हो सकता है, जिससे संबंधित नोटिस पहले जारी किया जाएगा।







