Breaking

इंदौर के भागीरथपुरा में हुए हादसे के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मोर्चा संभाला

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गया है । इस गंभीर मामले को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुद मोर्चा संभाले हुए हैं । मंत्री विजयवर्गीय लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है,घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं । इस पूरे मामले पर एक हाई पावर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई ।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिन इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर काम करने की जरूरत है, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पानी नहीं पहुंच पा रहे क्षेत्रों में बोरिंग की व्यवस्था की जाएगी और पाइपलाइन लीकेज को तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। सरकार ने पूरे प्रदेश में नगर निगम और नगर पालिकाओं को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी गंदे पानी की शिकायत मिलते ही उसका तत्काल निराकरण किया जाए। विशेष रूप से इंदौर नगर निगम को लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभावित इलाकों में एडवाइजरी जारी की गई
प्रभावित इलाकों में पानी उबालकर पीने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, घर-घर क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई हैं और टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है । मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के साथ खड़ी है और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ।

admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ACN ब्रेकिंग न्यूज़

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • #Ujjain
  • #Ujjain #15 Feb Mahashivratri
  • Bhopal
  • festival
  • MADHYA PRADESH
  • travel and tourism
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑटोमोबाइल
  • क्राइम
  • खेल
  • गुवाहाटी
  • दिल्ली
  • देश-दुनिया
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Gold price by GoldBroker.com

© 2025 | All Rights Reserved | acnbharatnews.com

Contacts

Office address – 513, Shagun Tower, Vijay Nagar Square, A.B. Road

District – Indore, Madhya Pradesh
Mobile – 91090 63333
Mail Us At: acnbharat@gmail.com