PC: resize.Indiatoday.com
अब किसी फिल्म का हिट होना न होना दर्शकों पर निर्भर करता है मगर कुछ फिल्मे ऐसी होती है जो बड़े परदे पर भले ही हिट न हो पाए मगर ओटीटी पर कमाल कर जाती है वजह इनकी अलग ऑडियंस अब दर्शक दो भागो में बट गए है एक तरफ थिएटर में जाकर फिल्मो को हिट बनाने वाले दर्शक और दूसरी तरफ घर बैठे फिल्मो को हिट कर देने वाले दर्शक। हम बात कर रहे 1 जनवरी को रीलीज़ हुई फिल्म इक्कीस की यह फिल्म तब धुरंधर के मुकाबले में नहीं चल पाई थी मगर अब ओटीटी पर यह काफी पसंद की जा रही है. फिल्म का बजट 60 करोड़ था जबकि फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 36 करोड़ ही रहा.
21 साल के ऐसे देशभक्त सिपाही की कहानी
इस फिल्म में फिल्म 21 साल के ऐसे देशभक्त सिपाही की कहानी दिखाई गयी है, जिसने अपने देश के लिए छोटी सी उम्र में बलिदान दे दिया था . उस सिपाही के पास लड़ाई से हटने का भी विकल्प था मगर उसने अपने देश के लिए लड़ना, कुर्बान होना ज्यादा सही समझा और देश के लिए आखिर तक लड़ा,फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण खेत्रपाल बने अगस्त्य नंदा के पिता का रोल प्ले किया था जिसको दर्शको ने काफी पसंद किया है, दरअसल फिल्म की थिएटर पर रिलीज़ होने पहले ही धर्मेंद्र की मौत हो गयी थी, जिसके कारण वह ये फिल्म नहीं देख पाए.
रिलीज डेट की पोस्टपोंड
बता दे की इक्कीस को 25 दिसम्बर को थिएटर में रिलीज किया जाना था मगर धुरंधर के क्रेज़ को देखते हुए इसकी डेट को 1 जनवरी किया गया, मगर बावजूद इसके धुरंधर के आगे फिल्म नहीं टिक पाई








